Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराधउत्तर प्रदेशकारोबारखास खबरछत्तीसगढ़दिल्लीदेश विदेशप्रापर्टीफोटो गैलरीबिहार झारखंडब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यवीडियोसामाजिकस्वास्थ्यहलचल

दैनिक राशिफल……31 जुलाई, 2020, शुक्रवार

मेष: आज घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और खुशी मिल सकती है। व्यावसयियों को धन लाभ मिलेगा। नौकरी पेशे वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। वृषभ: आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से निकलें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अत: सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। कर्क: कामकाज क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। सिंह: आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी।

संबंधित पोस्ट

 मदर्स रेसिपी के बेहद कुरकुरे आलू और साबूदाना पापड़ के साथ और अधिक उत्साह से उपवास का आनंद लीजिए 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे होगा आन लाईन पंजीकरण – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई के रियल इस्टेट परिदृश्य में किफायती आवास का दबदबा

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

शिक्षा में ध्यान लगाकर मुस्लिम बच्चे आईएएस, आईपीएस बने – हाजी अराफात शेख

Aman Samachar

50 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान बने एड.शरीफ खान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!