Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

Breathe Season 3: क्या इस ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ के तीसरे सीज़न का दिया हिंट?

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज़’ 10 जुलाई को रिलीज़ हुई थी। 12-एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी पसंद आई। न सिर्फ सीरीज़ को अच्छे रिव्यूज़ मिले बल्कि अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली सीरीज के साथ ही बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। सीरीज़, अपने पहले से एपिसोड से लेकर आखिरी एपिसोड तक दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही, लेकिन आखिरी एपिसोड के आखिरी सीन में कुछ ऐसा हुआ कि दर्शकों के दिमाग में खलबली मच गई। क्या हुआ वो हम आपको बताते हैं।

सीरीज़ का आखिरी एपिसोड जिसका शीर्षक सी-16 है, इसने दर्शकों के बीच थोड़ा सस्पेंस पैदा करते हुए, उनके जहन में एक सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर ‘C-16’ क्या है? दरअसल, आखिरी एपिसोड के आखिरी सीन में अविनाश यानी अभिषेक बच्चन, शिर्ले को यानी सय्यामी खेर को एक नोट देते हैं जिसपर लिखा है ‘C-16’। लेकिन इस C-16 का क्या मतलब है ये इस सवाल का जवाब अभी तक दर्शकों को नहीं मिला है। पर शायद दर्शकों को इस सवाल का जवाब मिलेगा और जल्द मिलेगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ख़ुद अभिषेक बच्चन ने इस पर इशारा किया है।

संबंधित पोस्ट

फेसबुक ने आपदा को अवसर में बदला, कोरोना महामारी के बीच रेवेन्यू 11% बढ़ा

Admin

Coronavirus: India fights back, 7 more patients cured of Covid-19

Admin

धारावाहिक के लिए बनी अस्थाई स्टूडियो की छत पर लगी आग , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक नेता बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 

Aman Samachar

My BNCMC मोबाइल APP बनाएं जाने की मांग पर आयुक्त का सकारात्मक आश्वासन

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री मंडल विस्तार में बने सभी मंत्रियों का राजस्थानी विकास परिषद ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar
error: Content is protected !!