Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा के धार्मिक स्थलों में नगर सेवक पठान ने सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया

ठाणे [ युनिस खान ] कारीब आठ माह बाद धार्मिक स्थलों को खोलने के   सरकार के निर्णय के बाद दर्शन व इबादत के लिए लोग आने लगे हैं। जिसे देखते हुए राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने मनपा व अग्निशमन दल को बुलाकर मुंब्रा कौसा की मंदिरों व मस्जिदों में सेनिटायजर व दवाओं का छिडकाव कराया है।  उन्होंने नागरिकों से आवाहन किया है कि शासन ने धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है लेकिन कोरोना से अपनी और अपने इलाके की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना हम सबके लिए आवश्यक है।

                      आज सुबह नगर सेवक पठान ने मुंब्रा जामा मस्जिद , गौसिया मस्जिद ,कौसा जामा मस्जिद , दारुल फलाह मस्जिद ,हजरत फखरुद्दीन शाह बाबा दरगाह मस्जिद , शंकर मंदिर , गणेश मंदिर ,हनुमान मंदिर , दुर्गामाता मंदिर में सेनिटायजर और दवाओं का छिडकाव कराया।  मनपा कर्मचारियों के साथ सुबह सुबह खुद जाकर नगर सेवक पठान ने दवाओं का छिडकाव कराया। पठान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कई महीनों से धार्मिक स्थल बंद रहने से लोगों को घरों रहकर इबादत व पूजा पाठ करना पड़ता था। अब शासन ने धार्मिक स्थलों को खोल दिया है। अब धार्मिक स्थलों के ट्रस्टी व उसके प्रबंधकों की जिम्मेदारी है कि वे आने वाले लोगों के मास्क , सेनिटायजर ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शहर में फिर कोरोना संक्रमण फैलने रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें जिससे धार्मिक दुबारा बंद करने व शहर में लाक डाउन करने की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा टर्मिनस से दिवा , भिवंडी , दहिसर मोरी के लिए टीएमटी की बस सेवा गुरूवार से होगी शुरू

Aman Samachar

पालकमंत्री के कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने व लम्बी आयु के लिए मांगी जा रही मन्नतें

Aman Samachar

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम तय समय में पूरा करें- अभिजीत बांगर 

Aman Samachar

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

राकांपा के रक्तदान शिबिर में दो तृतीय पंथियों समेत 271 लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!