Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिसार से होने वाली बाल मृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद की आज से विशेष मुहीम शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] अतिसार से होने वाली बालमृत्यु रोकने के लिए जिला परिषद के आरोग्य विभाग की ओर 15 जुलाई से ३० जुलाई तक विशेष अतिसार नियंत्रण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है .आज से जिन घरों में छोटे बच्चे हैं परिवारों में आरोग्य पथक भेट देकर अतिसार से छोटे बच्चों को बचाने के लिए जानकारी देंगे . इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच तहसील के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाउसाहेब दांगडे ने  नोडल अधिकारी नियुक्त किया है .मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा दांगडे , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण इलाकों में पखवाड़े का आयोजन करते हुए अविभावक व देखरेख करने वाले में अतिसार व कोविड 19 के प्रतिबंधक उपाय करने की जानकारी दी जायेगी . बच्चों में अतिसार के लक्षण व उसकी रोकथाम व उपचार के लिए प्रथिमिक आरोग्य केंद्र पर व्यवस्था की जा रही है . केंद्र सरकार के मार्गदर्शन के अनुसार अर्भक मृत्यु दर व बाल मृत्यु दर कम करन राष्ट्रीय आरोग्य अभियान व मिलिनियम डेव्लोपमेंट गोल्स का उदेश्य है . देश में 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु के पीछे अतिसार प्रमुख कारन है . 11 फीसदी बच्चों की मृत्यु अतिसार इ चलते होती है . बच्चों की मृत्यु प्रमाण गर्मी व बरसात में अधिक है .जिसके चलते अतिसार से होने वाली बच्चों की मृत्यु रोकने का मुहीम का उद्देश्य है . इसकी जानकारी जिला आरोग्य अधिकारी डा मनीष रेंघे ने दी है .

संबंधित पोस्ट

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

गणेश प्रतियोगिता में प्रथम विजेता एकविरा मित्र मंडल को मिले 51 हजार रूपये पुरस्कार 

Aman Samachar

कोरोना के नए वेरियंट को महाराष्ट्र से दूर रखने के लिए प्रशासन सतर्क – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

कंपनी में लगी आग से सात गाले जलकर ख़ाक ,बड़ा हादसा टला 

Aman Samachar

भगवन परशुराम सेना का नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया बना आकर्षण का केंद्र 

Aman Samachar

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!