Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारमहाराष्ट्र

पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए पैसा लो डिजिटल और वैदिका कैपिटल के साथ किया समझौता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत सरकार के सुधार के एजेंडे के साथ चलते हुए और अर्थव्यवस्था के असेवित व अल्पसेवित क्षेत्रों तक पूंजी के प्रवाह में सुधार लाने के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए “पैसा लो डिजिटल लिमिटेड और वेदिका कैपिटल लिमिटेड” के साथ समझौता किया है। इस करार के बाद प्रमुख रुप से लाभान्वित होने वाले एमएसएमई व कृषि क्षेत्र को गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (एनबीएफसी) की बढ़ी पहुंच व कम कीमत वाले फंड के चलते सस्ती दरों पर धनराशि मिल सकेगी।

         आरबीआई के को-लेंडिंग माडल (सीएलएम) के तहत बैंक व एनबीएफसी ग्राहकों को क्रमश: 80 व 20 फीसदी के अनुपात में मिलकर ऋण उपलब्ध कराएंगे। जबकि इस व्यवस्था के तहत एनबीएफसी ग्राहक से सीधा कार्य व्यवहार रखेगा और कर्ज की सर्विस पूरी तय अवधि तक करेगा।

         पीएनबी के महाप्रबंधक (एमएसएमई), श्री अशोक कुमार गुप्ता ने इस संबंध में समझौते पर सीजीएम श्री सुरेंद्र कुमार दीक्षित व महाप्रबंधक (कृषि) पीएनबी श्री अरुण शर्मा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत शुरु हुई साझेदारी प्राथमिकता क्षेत्र के ऋणों के वितरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

संबंधित पोस्ट

प्रभारी सहायक आयुक्त की सांठगांठ से शुरू अनधिकृत इमारत का निर्माण

Aman Samachar

बकायेदारों के 11फ़्लैटो की जलापूर्ति खंडित व बिजली मोटर जब्त‌

Aman Samachar

वयोवृद्ध नागरिकों , फ्रंटलाईन वर्कर्स ,आरोग्य कर्मी व व्याधिग्रस्त लोगों के लिए आज कोरोना टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

राजीव गांधी उड़ानपुल की मरम्मत करने से ठेकेदार कंपनी का इंकार, मनपा ने जारी किया नोटिस

Aman Samachar

एबीएफआरएल के लीडिंग आर्टिसानल लाइफस्टाइल ब्रांड जयपोर ने विंटर वेडिंग कलेक्शन का किया उद्घाटन 

Aman Samachar

लेआउट स्वीकृति के अभाव में म्हाडा की 75 इमारतों का विकास रुका _ संजय केलकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!