Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

ठाणे ( यूनिस खान ) थाना माहेश्वरी मंडल की ओर से आयोजित श्री रामदेव जी बाबा का जम्मा उत्सव अत्यंत भव्य, श्रद्धापूर्ण एवं शानदार तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हैदराबाद के ख्यातिप्राप्त एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक सुशील बजाज एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत बाबा का जम्मा इतना मनमोहक एवं आकर्षक रहा कि उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु एवं श्रोतागण पूरी तरह भावविभोर एवं मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में बाल गोपाल हृदय तापडीया ने भी भर पुर आनंद लिया।
        इस यादगार आयोजन को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष सीए कमलेश साबू, सचिव सीए विनोद जाखोटिया, संयोजक सीए संदीप माहेश्वरी तथा समर्पित समन्वयकों राजेश चांडक, भरत तापड़िया, सुमन झवर, हेमा लाहोटी, अभिजीत हेड़ा, गिरीश मानधनिया, कृष्णा मंत्री, विशाखा तापड़िया एवं मुस्कान तापड़िया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मार्गदर्शन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य राजू तापड़िया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन परमेश्वर तापड़िया, भगवान सोमानी, मनोज राठी, एस. एन. राठी, डॉ. संतोष राठी रंजन झंवर प्रकाश राठी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
       साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन गांधी, जिला अध्यक्ष महेश सोनी, राकेश सोमानी एवं संपूर्ण जिला टीम, तथा भिवंडी, नवी मुंबई, भायंदर, डोंबिवली, कल्याण एवं रायगढ़ से पधारे समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और थाना क्षेत्र की सक्रिय टीम के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विशेष रूप से अलीबाग (रायगढ़) से पधारे भगवान मालपानी ने भी कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं भव्यता की सराहना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकता, संगठन शक्ति एवं सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर गया। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने इसे अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बताया।

संबंधित पोस्ट

खारघर में अनेक उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने किया शिवसेना में प्रवेश

Aman Samachar

गेनवेल इंजीनियरिंग ने कैटरपिलर के साथ लाइसेंसिंग के समझौते पर किए हस्‍ताक्षर

Aman Samachar

लाखों स्टूडेंट्स के सपनों के लिए एसटी के सुरक्षित पंख – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत , भाजपा को लगा झटका

Aman Samachar

पुलिस कर्मियों के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया की से सतर्कता अभियान

Aman Samachar

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 – 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!