Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनसुख हिरेन की संदिग्ध लाश मिलने के बाद मुंबई एटीएस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके नए सिरे जांच की शुरू

ठाणे [ युनिस खान ] उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के सामने विस्फोटक भरी स्कार्पियो गाडी के मालिक मनसुख हिरेन की मुंब्रा रेतिबंदर खाड़ी में लाश मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  मनसुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराते हुए मुंबई एटीएस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दिया है। आज मुंबई एटीएस की टीम मनसुख के घर आकर करीब तीन घंटे परिजनों से चर्चा की।  मनसुख की पत्नी विमला हिरेन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यति के नाम हत्या जैसे विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    मनसुख हिरेन की पत्नी विमला स्थिति ठीक न होने के कारन एटीएस लड़के को अपने साथ लेकर गयी। एटीएस ने स्कार्पियों कार समेत सभी दस्तावेज मुंब्रा पुलिस व अपराध शाखा से अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार की शाम एटीएस ने नागपाड़ा पुलिस में करीब छः बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 302 ,  201 , 34 , 120 बी के तहत अपराध पंजीकृत कराया है। आज सुबह एटीएस की टीम के डीसीपी राजकुमार शिंदे की टीम मुंब्रा रेतिबंदर पहुंचकर लाश मिलने वाली स्थान का निरिक्षण किया। पुलिस हत्या का डेमो कर मनसुख की लाश मिलने के तरीके का मिलान कर घटना की जांच करेगी। घोडबंदर रोड पर पुलिस अधिकारी तावडे का फोन आने मनसुख गुरूवार रात साढ़े आठ बजे वहां गए। उनके इमारत से बाहर निकने का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके आगे क्या हुआ कैसे हुआ यह जांच का विषय बना हुआ है। मनसुख के मोबाईल का आखरी लोकेशन वसई विरार मांडवी का मिला है। पुलिस पूरे मार्ग के सीसीटीवी फुटेज , काल डिटेल आदि के सहारे घटना की सचाई की तह तक जाने के प्रयास में जुट गयी है। पुलिस अधिकारी तावडे कौन है जिस नंबर से उसने    मनसुख को फोन किया उसकी भी जांच शुरू है। मनसुख की लाश मिलने पर उसके मास्क के नीचे चार पांच नए रुमाल का रहस्य क्या है मृत्यु कैसे हुई अनेक पहलुओं की जांच से सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाना हैं। 3 मार्च को मनसुख के सुरक्षा मांगने के पत्र में जो त्रास देने के बारे लिखा है वह भी जांच का मुद्दा बना हुआ है। शनिवार की शाम मनसुख के अंतिम संस्कार के बाद से उनके विकास पाल्म स्थित घर के बाहर पुलिस सुरक्षा लगा दी गयी है आने जाने वालों की पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित पोस्ट

वरिष्ठ समाज सेविका सुमन अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Aman Samachar

अब फ्यूचर जेनेराली लॉन्ग टर्म इनकम प्लान से पाएँ उच्चतर सुनिश्चित आमदनी

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

जिले में कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन व आरोग्य विभाग पूरी तरह सतर्क – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

विज्ञापन

Aman Samachar

आक्सीजन प्लांट कार्यशील होने से कोविड अस्पताल पूर्ण क्षमता से शुरू हो जायेगा –  नगर विकास मंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!