Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अमेरिका की संस्था महाराष्ट्र फाउंडेशन का “.सुनील देशमुख महाराष्ट्र फाउंडेशन” द्वारा नवी पेठ में आयोजित साहित्य व समाजकार्य पुरस्कार 2023 कार्यक्रम में “संघर्ष पुरस्कार” मुंबई के समाजसेवक निसार अली सफदर अली सय्यद व वैशाली निसार अली सय्यद (महाडिक) को प्रमुख अतिथि डॉ जब्बार पटेल के हाथों दिया जाएगा.
            पुणे के नवी पेठ स्थित एस. एम. जोशी सोशलिस्ट फाउंडेशन मे आगामी 15 जनवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में कुल नौ लोगों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे, जिसमें तारा भवालकर, शिवकुमार भारती, शांताराम चव्हाण, सतीश तांबे, कालिदास शिंदे, नितिन पवार,  चैतन्य सरदेशपांडे, विजय देठे और मुंबई के समाजसेवक निसार अली सफदर अली सय्यद व वैशाली निसार अली सय्यद (महाडिक) को पुरस्कार दिया जायेगा. निसार अली सय्यद को दिये जाने वाले पुरस्कार में पचास हजार की राशि शामिल है.
           इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथि डॉ जब्बार पटेल, राजीव भालेराव, प्रतिभा देशमुख, शोभा चित्रे, मनीषा गुप्ते, रमेश अवस्थी, विनोद शिरसाठ और मुकुंद टाकसाले आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

संबंधित पोस्ट

प्रभावी नेताओं को विकसित करने के लिए स्कूल की प्रशंसा 

Aman Samachar

एसएससी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल का परिणाम 99.3 प्रतिशत

Aman Samachar

शराब कारोबारी राजू जायसवाल को सुप्रीम कोर्ट का झटका

Aman Samachar

भारी बरसात से भिवंडी के किसानों की 4 हजार हेक्टेयर धान की फसल का नुकसान

Aman Samachar

साउथ सीज़ डिस्टिलरीज ने सिंगल माल्ट व्हिस्की ब्रांड “क्रेज़ी कॉक” लॉन्च किया

Aman Samachar

हाईवे पर चोरी की घटना में लिप्त 3 चोर पुलिस की गिरफ्त में

Aman Samachar
error: Content is protected !!