Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य

कोरोना का संकट अभी भी टला नहीं ,नागरिकों को सतर्क रहना जरुरी – डा. जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान , 2 अक्टोबर 2020] कोरोना महामारी में मरीजों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने के उद्देश्य से मुंब्रा के नागरिकों के लिए स्थानीय विधायक व राज्य के निर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड ने एम्बुलेंस का लोकार्पण किया  है।उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अभी भी टला नहीं , नागरिकों को सतर्क रहना आवश्यक हैं। इत्तेहाद ट्रस्ट के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराई जायेगी।
                 गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने कहा कि मुंब्रा के कोरोना को रोकने सफलता मिल गयी है लेकिन अभी भी कोरोना का संकट पूरी  तरह समाप्त नहीं हुआ है। नागरिकों  की सुविधा के लिए आक्सीजन संपन्न एम्बुलेंस का लोकार्पण हो रहा है। इस एम्बुलेंस सञ्चालन राकांपा मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व परिवहन समिति सदस्य शमीम  के इत्तेहाद ट्रस्ट के माध्यम  किया जायेगा। आज से नागरिकों को मुफ्त एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध  करायी गयी है। उन्होंने कहा कि इत्तेहाद ट्रस्ट मुंब्रा के नागरिकों को आरोग्य सेवा मुहैया कराने में हमेशा अग्रणी रहा है। शुरू में कोरोना तेजी से फ़ैलाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकों आरोग्य विभाग से मिलकर कोरोना को रोकने में मदद किया। आज कोरोना मुंब्रा से समाप्त हो चूका है इसके बावजूद अभी भी संकट टला नहीं है। शासन प्रशासन और  पार्टी कार्यकर्ता कोरोना रोकने के लिए अपनी सेवा रहे हैं। नागरिकों को को शासन व आरोग्य विभाग के दिशानिर्देशो का पालन कर कोरोना को रोकने में सहयोग करने की आवश्यकता है। लोकार्पण के मौके पर राकांपा शहर जिला अध्यक्ष आनंद  परांजपे ,प्रदेश महासचिव सय्यद अली अशरफ , शमीम खान , नगर सेवक अशरफ पठान शानू। राजन कीने , सिराज डोंगरे ,सुनिता सातपुते,रेहान पीतलवाला ,जफ़र नोमानी , मोरेश्वर कीने समेत आने कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

Admin

मेडिका पश्चिम बंगाल में युस्टेशियन बैलून कैथेटराइजेशन में अग्रणी

Aman Samachar

रक्त के आभाव में तबाह होने वाली जिंदगियों को ब्लड डॉट लाइव ऐप से मिलेगा जीवनदान

Admin

टाइप 2 डायबिटीज के इलाज को मार्केट में आएगी नई दवा, मैनकाइंड फार्मा ने CDSCO से मांगी मंजूरी

Aman Samachar

 मेडिका में ईसीएमओ में 45 दिनों के बाद मरीज स्वास्थ्य होकर टोरंटो लौटने के लिए तैयार 

Aman Samachar

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin
error: Content is protected !!