Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

कांग्रेस एकजुट होकर शहर के विकास व नागरिकों की समस्या सुलझाने का काम करेगी –  एड. चव्हाण

ठाणे [ युनिस खान , 2 अक्टोबर 2020] शहर के विकास व नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने में कांग्रेस अपने स्तर पर आवश्यक प्रयास करेगी। आगामी मनपा चुनाव में सभी प्रभागों में उम्मीदवार उतारने के लिए पार्टी का संगठन मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस आशय की घोषणा करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व मनपा में पार्टी के गटनेता एड. विक्रांत चव्हाण ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आवाहन किया है।
                 उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी के गठन  में सभी को हिस्सेदारी देने का प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत कर  स्थानीय सत्ता में कांग्रेस की अच्छी भूमिका के लिए तैयार करना है। पार्टी संगठन को मजबूत करने में नए पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट साथ ही पार्टी के सभी पूर्व  जिला अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन  जा रहा है। चव्हाण ने कहा कि पार्टी ने मुझे ठाणे शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की मुझे जिम्मेदारी दी है। मनपा में कांग्रेस के 20 से अधिक नगर सेवकों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी थी आज में पार्टी के 3 नगर सेवक है। कांग्रेस के समर्थक आज भी कम नहीं है हमारी कुछ कमियों व गठबंधन की मजबूरियों के चलते हमारे नगर सेवक कम है। पिछले अनुभवों से सबक लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं  एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाना और नए कार्यकर्ता तैयार करने की जरुरत है। जिससे आने वाले समय  में हम मजबूती से शहर के विकास व नागरिकों की समस्याएँ सुलझाने का काम कर सके।

संबंधित पोस्ट

जनता सत्ता नहीं देती तो भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तोड़कर सत्ता पर कब्ज़ा कर रही है – शरद पवार

Aman Samachar

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव , मतगणना 4 जून को

Aman Samachar

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

Admin

सत्ता के करीब पहुंचकर सत्ता से दूर होती कांग्रेस को आत्ममंथन की आवश्यकता 

Aman Samachar

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin

नवंबर तक महाराष्ट्र को पूर्ण अनलाक होने का आरोग्य मंत्री ने दिया संकेत

Admin
error: Content is protected !!