Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मोंजिनीस केक कंपनी की दिवार ढहने से बड़ा हादसा टला 3 मजदूर घायल 

भिवंडी  [ एम हुसैन ] ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के गोदाम क्षेत्र  दापोड़ा में श्रीराम कांप्लेक्स में केक बनाने वाली मोंजिनीस कंपनी की एक दिवार शुक्रवार की सुुबह भरभराकर गिर गयी । संयोग से कंपनी में रात ड्यूटी में काम करने वाले 70 मजदूर काम खत्म करके इमारत से बाहर निकल गए थे जिससे बड़ा हादसा टल गया ।  इस दुर्घटना में भले ही बड़ा हादसा टल गया है लेकिन 3 मजदूर घायल हो गए हैं । जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ठाणे मनपा आपदा प्रबंधन के प्रमुख संतोष कदम ने 3 मजदूरों के घायल होने की जानकारी दी है। लेकिन इमारत की दिवार अचानक ढ़हने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है, बताया जाता है कि दूसरे महले पर अधिक भार होने के कारण दिवार अचानक ढह गई है। 
            प्रसिद्ध ब्रांड का केक बनाने वाली मोंजिनिस कंपनी की श्रीराम कांप्लेक्स इमारत में यह बैकरी संचालित है। जिसके पहले महले पर केक की पैकिंग प्रोडक्ट बनाया जाता है, जिसके लिए भारी ओवन रखा गया था ।बताया जाता है कि भारी ओवन का वजन अधिक होने के कारण चिमनी की तरफ की दिवार शुक्रवार की सुबह लगभग 4.45 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। जिसमें दबने से केलकर (43), शमीम हुसैन (25) एवं रवींद्र जाधव (50) घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था । मामूली रूप से घायल होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया । इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही नारपोली पुलिस स्टेशन ,अग्निशमन दल के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। लेकिन वहां कोई बचाव कार्य न होने के कारण अग्निशमन दल के जवान वापस चले आए। वहीं कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि दिवार गिरने से आर्थिक नुकसान जरुर हुआ है लेकिन जनहानि टलने से राहत महशूस की जा रही है

संबंधित पोस्ट

मनपा के अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर मुख्यालय के गेट पर किया भीख मांगो आन्दोलन 

Aman Samachar

विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी विश्वनाथ गंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Aman Samachar

डेक्कन यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में मास्टर आफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल में वृषाली यादव को छठा स्थान 

Aman Samachar

इस वर्ष 1.5 लाख गोविंदाओं को मिलेगा बीमा सुरक्षा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

भिवंडी और शील-मुंब्रा-कलवा उपभोक्ता टोरेंट पावर द्वारा सर्वेक्षण की अफवाह पर विश्वास न करें

Aman Samachar

दिवा क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों के 14 नल कनेक्शन काटे, 10 पंप जब्त, 11 बोरवेल बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!