Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

ठाणे ( यूनिस खान ) शिवशांति प्रतिष्ठान एवं वी ग्लोबल हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान व हेल्थ चेकअप शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर एडवोकेट विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में धनंजय शिव बहाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।
     इसमें डॉ. सुमित सिंह, डॉ. पिंकी पाटिल, संतोष,धनंजय सिंह, सुमित सिंह व हॉस्पिटल टीम की मुख्य भूमिका रही। बड़ी संख्या में नागरिकों ने रक्तदान किया व स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक अमित सरैया, कुलदीप तिवारी, पंडित राममिलन शुक्ला, दीपक पाठक, श्रीमती लक्ष्मी मौर्या समेत कई मान्यवरों व शिव परिवार के शिवदूतों की विशेष उपस्थिति रही।
       शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से बताया कि ऐसे सामाजिक व स्वास्थ्य कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। संस्था वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के कार्य करती आ रही है, और अब वह स्वास्थ्य क्षेत्र में भी एक बड़ी भूमिका निभाने जा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जा सके।

संबंधित पोस्ट

ठाणे शहर में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले , 5 मरीजों की मृत्यु

Aman Samachar

भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगी मोटोरोला की बहुप्रतीक्षित रेज़र 40 सीरीज 

Aman Samachar

सेक्स रैकेट चलाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुक्त करायी तीन लडकियां 

Aman Samachar

मोटोरोला ने मोटो जी32 के शानदार रोज़ गोल्ड और सैटिन मरून वैरिएंट्स पेश किए

Aman Samachar

 वर्नाक्युलर ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र के WINZO ने डिजिटल सेंसेशन भुवन बाम को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण में पिता को गवाने वाले धनंजय सिंह ने राममंदिर निर्माण निधि में दिया एक लाख ,ग्यारह हजार का चेक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!