Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में “वाचन प्रेरणा दिवस”

ठाणे ( यूनिस खान ) भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं मिजाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को “वाचन प्रेरणा दिवस” ​​के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना,पुस्तकों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना, प्रोत्साहित करना और जागरूकता पैदा करना है।
        “वाचन प्रेरणा दिवस” ​​के अवसर पर रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में छात्रों को अध्यन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शमीम इकबाल मोमिन ने छात्रों को गहन अध्ययन के महत्व पर एक शानदार भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों को उपहार स्वरूप पुस्तकें वितरित की गईं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ने का महत्व समझाते हुए अपनी-अपनी कक्षाओं में पुस्तकें पढ़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रधानाध्यापक मुखलिस मदू,पुस्तकालयाध्यक्ष सलीम अख्तर,अयूब शेख, हसनैन अंसारी, फैज फकीह, शाकिर शेख ,एजाज हाशमी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भुगतान को सुविधाजनक बनाने वाले पहनने-योग्य डिवाइस, बॉब वर्ल्ड वेव को किया लॉन्च

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की प्रदर्शनी लगाने की अनुमति देने की कांग्रेस नेता ने की मनपा आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

राकांपा के प्रमाणपत्र वितरण शिविर में 957 आवेदन , 234 को मौके पर प्रमाण पत्र वितरित 

Aman Samachar

एमएमआरडीए के माध्यम से शुरू सड़क विकास कार्य दिसंबर तक पूरे करें — प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

नर्सिंग पेशे में ज्ञान व कौशल के साथ करुणा भी आवश्यकता – उमेश बिरारी 

Aman Samachar

20.5 करोड़ रुपये के निवेश के बाद ‘EyeMyEye’ की परिसंपत्ति का मूल्य 102 करोड़ रुपये तक पहुंचा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!