Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा के प्रयासों से मुंब्रा कौसा के स्कूलों ने तीन माह की फीस किया माफ़ 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना के लाक डाउन से परेशान मुंब्रा कौसा के अविभावकों को राहे देने के लिए शहर के स्कूलों की तरफ से राहत प्रदान की गयी है। कौसा  राकांपा कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार परिषद में मुंब्रा कलवा राकांपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व मनपा परिवहन समिती सदस्य शमीम खान व नगरसेवक अशरफ पठान ने बताया कि स्थानीय विधायक एवं राज्य के गृह निर्माण मंत्री जीतेन्द्र आव्हाड के निर्देश पर फीस माफी का लाभ मिला है।
          मुंब्रा कौसा एजुकेशन फीस सॉल्यूशन कमेटी का गठन तथा स्कूल ब्यवस्थापकों के लिए एक प्रार्थना पत्र तैयार किया गया था। संघर्ष महिला संघ की अध्यक्ष ऋता आव्हाड, प्रदेश राकांपा महासचिव सैयद अली अशरफ ,शमीम खान, अशरफ पठान,सादाब खान तथा रफीक कामदार आदि कमेटी के सदस्यों ने  प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्कूल ब्यवस्थापकों को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसके तहत मुंब्रा कौसा के  कुल 78 स्कूलों में से 69 स्कूलों ने तीन महीने की फीस माफी एवं किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क न लेने का एलान किया है। शमीम खान ने बताया कि बाकी बच्चों के स्कूल ब्यवस्थापक भी मिलने के बाद फीस माफी की घोषणा कर देंगे ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है।  कोरोना के चलते तमाम लोगों की रोजी रोटी छीन गई है,जिसके चलते बच्चों की फीस भर पाना मुश्किल है। इनकी परेशानी को देखते हुए गृह निर्माण मंत्री जीतेन्द्र आव्हाड की तरफ से की गई अपील पर तमाम स्कूल प्रबंधनों द्वारा फीस माफ करने से सम्बंधित सराहनीय कदम उठाया गया। इस दौरान मुंब्रा प्रभाग समिति अध्यक्ष अशरीन राऊत ,रेहान पीतलवाला, जफर नोमानी, श्रीमती फरज़ाना शेख, रुपाली गोटे, आदि समेत अन्य नगरसेवक व सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

पांच मंजिली इमारत का हिस्सा गिरने से सात लोगों की मृत्यु

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा ईमारत के कोविड सेंटर को स्थाई अस्पताल बनाने का महापौर ने दिया निर्देश

Aman Samachar

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत कामगार हॉस्पिटल में वृक्षारोपण

Aman Samachar

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

Aman Samachar

रिश्वत रिश्वत लेने वाले नायब तहसीलदार सहित 2 लोग गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!