Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में मास्क नहीं तो तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम लागू करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए नो मास्क , नो इंट्री मुहीम पुरे जिले में लागू करने का निर्देश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने दिया है।

               केंद्र और  राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क का उपयोग करने के इ समय समय पर दिशानिर्देश जारी किया है। लाक डाउन हटाने के चलते नागरिक , उद्योग ,व्यापार , व्यवसाय के लिए बड़े पैमाने पर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहरी   इलाके में अनेक  नागरिक  से बाहर निकलते य मास्क व प्रतिबंधक उपाय का पालन न करते हुए दिखाए देने की जानकारी मिल रही है। जिसे देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने व अधिक सतर्कता के लिए जिले में मास्क नहीं   तो प्रवेश नहीं मुहीम प्रभावी तरीके से लागू का  निर्देश जिलाधिकारी नार्वेकर ने दिया। दिवाली त्यौहार के निमित्त बड़े स्तर पर भीडभाड होने की आशंका के चलते उपाय योजना करने के उद्देश्य से नागरिकों को बगैर मास्क के बाहर न निकलने के लिए महानगर पालिका , नगर पालिका , नगर पंचायत विशेष मुहीम चलाकर नागरिकों में जनजागरण करे।  इसके लिए जिले मास्क नहीं तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम चलाने का निर्देश जिलाधिकारी नार्वेकर ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar

क्लस्टर योजना के लिए मनपा और महाप्रीत के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

वुमन्स वर्ल्ड बैंकिंग और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रिपोर्ट ने महिला जन धन ग्राहकों में बचत की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए ‘जन धन प्लस’ की अनुशंसा की

Aman Samachar

मजबूत क्रेडिट स्कोर हासिल कर अपने सपने साकार करें – साईंकृष्णन श्रीनिवासन

Aman Samachar

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचसीएल फ़ाउंडेशन ने देश के युवाओं की क्षमता का मनाया जश्न

Aman Samachar

डालमिया भारत लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का किया एलान

Aman Samachar
error: Content is protected !!