Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन के साथ समझौता

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना के अंतर्गत कृषि ड्रोन के वित्तपोषण के लिए आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।

        इस समझौता समारोह में, सुनील कुमार चुघ (पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक – रैम एवं वित्तीय समावेशन प्रभाग) की उपस्थिति में श्री कुलदीप सिंह राणा (पीएनबी महाप्रबंधक-कृषि प्रभाग) एवं श्री दीपक भारद्वाज (निदेशक – आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड) के बीच समझौता हुआ।

       आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड, कृषि छिड़काव, प्रसार, फसल स्वास्थ्य निगरानी, भूमि मानचित्रण के लिए हवाई सर्वेक्षण एवं डेटा संग्रहण के लिए उपयोग किए जाने वाले उन्नत कृषि ड्रोन का निर्माण करता है। कृषि कार्यों में ड्रोन का एकीकरण न केवल संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करता है बल्कि उत्पादकता में भी सुधार करता है।­­­­­­

     यह समझौता भारतीय कृषि क्षेत्र में कृषि लागत को कम करने एवं एक उन्नत ड्रोन इकोसिस्टम को एकीकृत करने के लिए बैंक एवं आईओटेकवर्ल्ड की संयुक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता करता है।

संबंधित पोस्ट

शिवसेना उत्तर भारतीय जिला संगठक सप्ताह में पांच दिन पार्टी कार्यालय में करेंगे जनसंपर्क 

Aman Samachar

जिला सामान्य अस्पताल में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए 213 करोड़ रूपये की निधि मंजूर – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

भिवंडी महानगरपालिका में बाळशास्त्री जांभेकर जयंती पर अभिवादन

Aman Samachar

फिल्म अभिनेत्री मीरा चोप्रा टीका के लिए बनी कोविड सेंटर की सुपरवाईजर

Aman Samachar

भिवंडी के किसान ने 30 करोड़ रूपये में हेलीकाप्टर खरीदकर , ढाई एकड़ खेत में बनाया हेलीपैड

Aman Samachar

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने टैबलेट बैंकिंग के जरिये स्वयं सहायता समूहों के लिए बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की

Aman Samachar
error: Content is protected !!