Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए कार ऋण की ब्याज दर को घटाकर 8.75% किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज कार ऋण के लिए अपनी ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है, जो अब 8.75%* प्रति वर्ष (पहले 9.40%* प्रति वर्ष थी) से शुरू होगी। बड़ौदा कार ऋण के लिए अनियत ब्याज दर पर यह पेशकश सीमित अवधि के लिए की गई है जो 26 फरवरी, 2024 से शुरू होकर 31 मार्च, 2024 तक चालू रहेगी। बैंक 8.85%* प्रति वर्ष से शुरू होने वाली निश्चित ब्याज दर पर भी बड़ौदा कार ऋण पर प्रदान कर रहा है।

      8.75% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली नई दर उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफ़ाइल तथा नई कार की खरीद पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त, उधारकर्ताओं द्वारा अनियत ब्याज दर विकल्प चुने जाने पर बैंक कोई समय पूर्व भुगतान प्रभारित नहीं कर रहा है और नियत और अनियत दोनों ब्याज दरों के विकल्पों पर प्रक्रिया शुल्क में छूट भी प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण (नियत और अनियत दोनों) पर ब्याज की गणना दैनिक घटते शेष पद्धति के आधार पर की जा रही है जिससे यह उधारकर्ताओं के लिए और भी अधिक किफायती सिद्ध होगा। बैंक उधारकर्ताओं को 84 महीने तक की मासिक किस्तों (ईएमआई) की लंबी चुकौती अवधि का भी विकल्प उपलब्ध करवा रहा है।

     बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक, श्री संजय मुदालियार ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था में संवहनीय वृद्धि, बढ़ती अपेक्षाओं और उपभोक्ताओं के भरोसे के आधार पर हम कार खरीद के क्षेत्र में मजबूत मांग को देख रहे हैं जिसके चलते जनवरी 2024 में यात्री वाहन की बिक्री उच्चतम स्तर पर रही। बैंक ऑफ़ बड़ौदा देश के अग्रणी कार ऋण प्रदाताओं में से एक है और ग्राहक बड़ौदा कार ऋण पर हमारे विशेष इयर एंड ऑफर्स का लाभ उठा उठाते हुए अपनी सपनों की कार के मालिक बन सकते हैं।आवेदक बैंक के डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म – बड़ौदा डिजिटल कार ऋण के माध्यम से बैंक की वेबसाइट पर डिजिटल रूप से या निकटतम बैंक शाखा में जाकर बैंक ऑफ बड़ौदा कार ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मुलुंड कांग्रेस की ओर से जरूरतमंद लोगों को छाता वितरित

Aman Samachar

राज्य की सभी नगर निगमों को गड्ढों से मुक्त गणेशोत्सव मनाने के लिए काम पर लगने के निर्देश

Aman Samachar

जनता दरबार के पूर्व महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक ने किया ठाणे का दौरा 

Aman Samachar

राकांपा की शिकायत पर संभाजी भिड़े के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज  

Aman Samachar

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!