Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोविड 19 के  संक्रमण में पिछले कुछ दिनों से कमी आने के बाद म्युकरमायकोसिस ब्लैक फंगस का नया संकट आ रहा है। इस नए रोग को रोकने के लिए मनपा पूरी तरह सज्ज हैं। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा है कि इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। मनपा आपके साथ है इस आशय का उन्होंने नागरिकों को विश्वास दिलाने का प्रयास किया है।

                        म्युकरमायकोसिस के लिए कोरोना मुक्त होने के बाद 6 सप्ताह ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।  इसका ध्यान रखते हुए 1 अप्रैल से अस्पताल से मुक्त होकर घर आये 6 हजार से अधिक मरीजों को काल सेंटर के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।  इसके लिए म्युकरमायकोसिस ब्लैक फंगस से संबंधित प्रश्नावली तैयार कर कोरोना मुक्त नागरिकों की तबियत  जानकारी पूँछी जा रही है।  इस बातचीत में अस्पताल में भर्ती रहे व जिन्हें मधुमेह है। ऐसे 650 लोगों की स्वतन्त्र सूची तैयार की गयी है। उन्हें 6 से 8 सप्ताह प्रतिदिन फोन कर लक्षण की जानकारी ली जा रही है। यदि किसी में कोई लक्षण मिलने पर सीधे डाक्टरों से संवाद कर दिया जाएगा। टेलीकम्युनिकेशन में जानकारी मिलते ही निकट के मनपा अस्पताल के  म्युकरमायकोसिस ओपीडी में जांच की जायेगी . आवश्यक होने पर टेस्ट कर पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वाशी की सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराके उपचार किया जाएगा। काल सेंटर के माध्यम से जानकारी के आधार पर 69 लोगों की म्युकरमायकोसिस की जांच की गयी जिसमें किसी में लक्षण नहीं मिला है।  नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में  म्युकरमायकोसिस के 29 मरीज होने की जानकारी है जिसमें 14 नवी मुंबई मनपा क्षेत्र व 15 मरीज अन्य शहरों के हैं। मनपा आयुक्त भांगर ने कहा है कि नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के मरीजो को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं। संपर्क कर उनकी तबियत की जानकारी पूंछे जाने से किसी को घबराने की जरुरत नहीं बल्कि ध्यान रखने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

दशक बाद सुशील कुमार की वापसी, वेब फ़िल्म में आयेंगे नजर

Aman Samachar

टोरेंट पावर की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार विविध क्षेत्र के लोग हुए शरीक 

Aman Samachar

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

लड़की के अपहरण की धमकी देकर व्यापारी से 5 लाख रूपये मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

पथनाट्य के माध्यम से बच्चों ने नागरिकों में स्वच्छता व पर्यवरण के प्रति किया जनजागरण 

Aman Samachar

लोकल ट्रेन में महिला सहयात्री के जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!