Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रमजान में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की मांग को लेकर गृहनिर्माण मंत्री से मिले जमातों के प्रतिनिधि 

ठाणे [ युनिस खान ] रमजान में मस्जिदों में नमाज व तरावी पढ़ने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर मुंब्रा की तमाम जमातों के प्रतिनिधि राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है। जमात के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से  नमाज की अनुमति दिलाने की मंत्री से अनुरोध किया है।
           मौलाना सय्यद मोइन अशरफ मियां के मार्गदर्शन में आज मुंब्रा की तमाम जमात का एक प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय विधायक व गृहनिर्माण मंत्री अव्हाड को ज्ञापन देकर उनसे मांग की कि मुंब्रा कैसा में जहाँ कोरोना के कम मरीज मिल रहे हैं वहां रमजान में नमाज़ और तरावीह की इजाज़त दी जाये। आज मुंब्रा की सभी सुन्नी मस्जीदों , मदरसों, और धार्मिक संगठनों ने जमाते अहलेसुन्नत मुंब्रा की ओर से की गई है। जिसमें अहलेसुन्नत मुंब्रा उलेमा व सदस्यों ने गृहनिर्माण मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में सरकार से बात करें।
           ज्ञापन में कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते मस्जिदों और बाकी सभी धार्मिक स्थलों को बंद करा दिया गया है। आप इलाके के विधायक व राज्य के काबीना मंत्री होने के नाते हमारी बात सरकार तक पहुंचाएं।  दूसरे इलाकों की अपेक्षा मुंब्रा में कोरोना के बहुत कम मरीज हैं। ऐसे में जो कंटेनमेंट जोन में नहीं आते हैं उन इलाकों की मस्जिदों में रमजान में नमाज़ और तरावीह पढ़ने की अनुमति गाईड लाईन के साथ दिलाऐं। जहाँ अधिक मरीज मिलते हैं उन इलाकों की मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने में हम सहयोग करेंगे।
              प्रतिनिधि मंडल में सुन्नी जमा मस्जिद मुंब्रा के इमाम मौलाना करि अताउल्लाह , दारुलउलूम मख़्दूमे सिमनानी के अध्य्क्ष मौलाना जमाल अहमद सिद्दीकी ,दारुलउलूम गरीब नवाज़ अशरफिया के मौलाना अल्ताफ लतीफी , मौलाना नसीम फरीदी ,अशरफिया मस्जिद रशीद कम्पाउंड के इम्माम मौलाना महफूज़ अलीमी ,गौसिया मस्जिद शिमला पार्क के ट्रस्टी सलाहुद्दीन शेख अशरफी ,सुन्नी नूरी जामा मस्जिद के ट्रस्टी रफ़ीक शैख़ , फातिमा मस्जिद जुबली पार्क के इमाम मौलाना सज्जाद अमजदि ,खरदी रोड की गरीब नवाज़ मस्जिद के इमाम मौलाना साजिद, रजा एकाडमी के मुंब्रा अध्यक्ष मुहम्मद नईम रज़वी , मौलाना हिदायतुल्ला , मौलाना शेर खान साहब ,प्रोफेसर सय्यद अब्दुल्लाह अल्वी , सामजिक कार्यकर्ता व बिल्डर जमाल अहमद खान इत्यादि शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में एक दिन महिलाओं के लिए टीकाकरण अभियान

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज की दो छात्राएं “इंस्पायर” छात्रवृत्ति के लिए नामांकित

Aman Samachar

जब तक सरकारी घरों की चाबियां नहीं मिल जातीं, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे – हनमंत जगदाले 

Aman Samachar

समग्र रायगढ़ कॉफी टेबल बुक का मुख्यमंत्री शिंदे के हाथो प्रकाशन संपन्न  

Aman Samachar

मुंब्रा में 500 लोगों पर बिजली बिल का 10 करोड़ रुपये बकाया

Aman Samachar

जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें – विभागीय आयुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!