Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

छठ व्रतियों ने विविध तालाबों व घाटों में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की

ठाणे [ युनिस खान ] शहर व जिले के विविध तालाबों व खाड़ी के घाटों के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ  व्रतियों ने  छठ मैया की पूजा किया।  शासन के आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छठ पूजा कर उत्तर भारतीय समाज ने ख़ुशी व्यक्त किया है। छठ पूजा करने पर रोक लगाने के पुलिस प्रशासन के प्रयासों के चलते उत्तर भारतीय समाज व छठ पूजा करने वालों में निराशा का माहौल बनने लगा था। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर उत्तर भारतीय नेताओं ने छठ पूजा की अनुमति दिलाने की मांग किया। जिसके बाद पालकमंत्री शिंदे के निर्देश पर जिलाधिकारी व मनपा आयुक्त ने सामूहिक छठ पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लागू रखा। सामान्य तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छठ पूजा करने की अनुमति मिली।

               आज शहर के रायलादेवी , उपवन , मासुंदा , बालकुम समेत शहर के प्रमुख तालाबों व घाटों में छठ व्रतियों ने ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा किया। पालकमंत्री शिंदे ने रायला देवी तालाब का दौराकर छठ व्रतियों को शुभकामना व बधाई दी।  उन्होंने कहा कि कोरोना के   चलते इस बार कोई भीड़ न कर सामान्य तरह छठ पूजा की अनुमति दी गयी थी। प्रशासन ने छठ व्रतियों को जरुरी सुविधा उपलब्ध कराया।  इसके लिए कृतिम तालाब भी बनाये गए। लोगों ने कोरोना को रोकने के दिशानिर्देशों का पालन कर छठ मैया की पूजा उपासना किया। आज मई छठ मैया के भक्तों को बधाई देने आया हूँ। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए रायलादेवी तालाब पर समिति के अध्यक्ष कुलदीप तिवारी और उपवन तालाब पर रूद्र प्रतिष्ठान के संस्थापक धनंजय सिंह व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह अपने स्वयं सेवकों के साथ लोगों मदद कर रहे थे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु और शेफाली वर्मा के साथ प्रतियोगिता की घोषणा की

Aman Samachar

14 अक्टूबर से ठाणे में देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा ,16 अक्टूबर को राष्ट्रीय संत सम्मेलन

Aman Samachar

मुआवजा प्रकरण में फर्जीवाड़े में लिप्त किसान सहित 15  गिरफ्तार

Aman Samachar

अनाथ आश्रम की छात्रा को एमबीबीएस में प्रवेश मिलने पर जिलाधिकारी ने किया स्वागत 

Aman Samachar

चोरी की मोटरसाइकिल विक्री करने आये दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी और ईकेए मोबिलिटी ने 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए किया समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!