Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा की अस्पताल को आक्सीजन उपलब्ध करके विरोधी पक्षनेता ने बचाया मरीजों की जान

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा की कोरोना अस्पताल में आक्सीजन गैस की   आपूर्ति नहीं होने से उपचार के लिए भर्ती मरीजों व उनके परिजनों भय फैलने लगा।  मनपा अस्पतालों में आक्सीजन गैस की आपूर्ति प्रभावित  होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान सुबह नवी मुंबई आक्सीजन उत्पादक कंपनी में पहुंचकर  अस्पताल को आक्सीजन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए आक्सीजन शेष होने से मरीजों घबराहट फैलने लगी थी।

                  मनपा की कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पन्न समस्या से मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैलने लगी है। इस गंभीर समस्या को लेकर नवी मुंबई रबाले की आक्सीजन उत्पादक संतारामदास कंपनी में सुबह साढ़े छः बजे पहुँचकर मुंब्रा कौसा कोविड अस्पताल के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराया है।  इससे मरीजों और उनके परिजनों को  संतोष मिला है।  पठान ने मनपा की कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन के आभाव के मुद्दे पर कहा है कि आक्सीजन गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी व आपूर्तिकर्ताओं से समन्वय बनाने में मनपा अधिकारी कम पड़ रहे हैं यह चिंता का विषय है। पठान ने कहा कि मुंब्रा कौसा की अस्पतालों में आक्सीजन समाप्त होने पर गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने  अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख  से संपर्क कर गैस मुहैया कराया। इसके बाद की आवश्यकता के लिए समस्या बनी हुई थी।  बिलाल अस्पताल के संचालक निजाम ने पठान से मिलकर आक्सीजन का प्रबंध कराने के लिए अनुरोध किया। आज सुबह साढ़े छः बजे पठान ने संतारामदास कंपनी से एक दिन की आक्सीजन उपलब्ध कराया है। पठान ने कहा है कि केंद्र सरकार , राज्य सरकार व मनपा प्रशासन समन्वय बनाकर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक आक्सीजन , इंजेक्शन , दवाएं आदि की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। मरीजों की जान बचाना और मृतकों के तत्काल अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने  आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

वसंत डावखरे की स्मृति में कोंकण के 11 संस्था निदेशक और 165 शिक्षक सम्मानित

Aman Samachar

स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड – $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को साकार करने में मदद करने का प्रयास

Aman Samachar

कफ परेड झुग्गीवासियों के पुनर्वास में मदद के लिए आगे आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को किया मज़बूत 

Aman Samachar

रेफेक्स ग्रुप द्वारा महिला अल्टीमेट फ्रिस्बी टूर्नामेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!