Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शुल्क वृद्धि व वियार्थियों को आन लाईन क्लास से निकालने के खिलाफ मनसे ने किया आन्दोलन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में प्राथमिक  माध्यमिक विद्यालयों के आन लाईन शिक्षा शुरू है। कोरोना लाक डाउन के चलते लोग आर्थिक संकट न होने के बावजूद शिक्षा शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। आन लाइन क्लास का शिल्क वृद्धि कर बगैर पूर्व सूचना दिए  विद्यार्थियों को निकलने की शिकायत को लेकर मनसे ने श्री माँ विद्यालय के सामने मनसे की ओर से आन्दोलन कर बढ़ा शुल्क और आन लाईन क्लास से निकाले गए विद्यार्थियों को पुनः लेने की मांग की है।

                      कोरोना संक्रमण फैलने से करीब एक वर्ष से प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बंद है। विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष ख़राब न हो इसके लिए आन लाईन क्लास शुरू है।  कोरोना के आर्थिक संकट के बावजूद अविभावक अपने बच्चों का शिक्षा शुल्क भर रहे हैं। बढ़ा शुल्क व एक आगामी वर्ष का शुल्क जमा करने पर विद्यालयों की ओर दबाव डाला जा रहा है। शुल्क का भुगतान न करने वाले विद्यार्थियों के घर फोनकर उन्हें शिक्षा से वंचित करने व शुल्क जमा करने का दबाव डाला जा रहा है।  मनसे जनहित व विधि विभाग के शहर अध्यक्ष स्वप्निल महिन्द्रकर को इस तरह की अनेक शिकायतें मिलने पर आज घोडबंदर रोड इलाके के श्री माँ विद्यालय के सामने आन्दोलन कर विद्यार्थियों को क्लास से न निकालने व बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग किया है।  उन्होंने चेतावनी दी है कि मनमानी शुल्क वृद्धि करने व शुल्क के आभाव में विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मनसे स्टाईल में तीव्र आन्दोलन किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

किसान मजदूर विरोधी केंद्र के क़ानून के खिलाफ शहर कांग्रेस ने एकत्र किये 2 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर

Aman Samachar

बहुत जल्द होगी रिलीज भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420.

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar

जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली फ़िल्म छैला सन्दू का ऑल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राइट्स वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स ने लिया

Aman Samachar

नकली पुलिस की लूट से महिलाओं में असुरक्षा का भय

Aman Samachar

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Aman Samachar
error: Content is protected !!