Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] ग्रामीण इलाकों में कोरोना प्रतिबंधात्मक उपायों का जायजा के लिए जिप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते ने दौराकर संबधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कई विकास योजनाओं का निरिक्षण कर समय से कार्य पूरा  कराने का का आदेश दिया है।

जिप की सीईओ डा सातपुते ने वासिंद प्राथमिक आरोग्य केंद्र में भेट देकर कोरोना प्रतिबंधक उपायों की समीक्षा करते हुए कोरोना टीकाकरण की जानकारी लिया।  इस अवसर पर डा देवलालकर का दैनिक टीकाकरण का  लक्ष्य पूरा करने के लिए उन्होंने अभिनन्दन किया है। इसके बाद कोविड प्रतिबंधित क्षेत्रों का निरिक्षण करते हुए टीकाकरण पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। ग्रामपंचायत सारमाल प्रतिबंधित क्षेत्र का निरिक्षण करते हुए वहां की सोसायटी के सचिवों को सावधानी बरतने के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामपंचायत वाफे कार्यालय में भेट देकर कार्यों का जायजा    लिया। ग्रामविकास विभाग के ओर न रहे डेमो हाउस , जन सुविधा केंद्र ,तीर्थ क्षेत्र विकास कार्यक्रम के कार्यों , वाफे स्मशान भूमि सुशोभीकरण ,  वृक्षारोपण आदि के बारे न आवश्यक निर्देश दिया है। इस मौके पर उप सभापति जगन पाष्टे , प्रकल्प संचालक छायादेवी शिसोदे , गट विकास अधिकारी अशोक भवारी ,तालुका आरोग्य अधिकारी  तरुलता घानके , डा शिरसाठ ,ग्रामविकास अधिकारी क्षीरसागर , हीरामन खाडे , निर्माण विभाग व जलापूर्ति विभाग के  अधिकारी  उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

27 एचपी से अधिक पावरलूम यूनिट पर सब्सिडी हुई बहाल

Aman Samachar

शिवसेना उत्तर भारतीय जिला संगठक सप्ताह में पांच दिन पार्टी कार्यालय में करेंगे जनसंपर्क 

Aman Samachar

डालमिया भारत लिमिटेड ने बीते वित्त वर्ष व तिमाही के लिए समेकित वित्तीय परिणामों का किया एलान

Aman Samachar

मजदूर के घर से मिले 30 करोड़ रूपये मामले दो अधिकारी समेत 10 पुलिस कर्मी निलंवित 

Aman Samachar

वेब सीरीज कास्टिंग आउच का दूसरा भाग अक्टूबर 2024 में होगी रिलीज

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!