Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

नारायण पवार

ठाणे [ युनिस खान ] सायकिल ठेकेदार को विद्यापन के लिए मौके की जगह देने के प्रस्ताव ख़ारिज होने बाद आगामी महासभा एक कंपनी को शौंचालय के बदले विज्ञापन के लिए जगह देने का प्रस्ताव लाने के लिए मनपा ने तैयार किया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एक शौंचालय बनाने के लिए 50 लाख रूपये की निधि मनपा के पास नहीं है क्या ? ऐसा सवाल वरिष्ठ नगर सेवक नारायण पवार ने उठाया है।

                 उन्होंने कहा है की तीर्था एडवर्ताय्जिंग कंपनी को दिसंबर 18 के प्रस्ताव के अनुसार शहर के 18 स्थानों में उच्च दर्जे का शौंचालय बनाने का कार्य दिया गया। उक्त कंपनी  ने 18 स्थानों में 5 स्थानों में शौंचालय का निर्माण नहीं कराया व फलक नहीं लगाया। जिसके चलते मनपा ने मौके की जगह पर विज्ञापन दर 1 लाख रुपये होने के बावजूद शौंचालय के बदले विज्ञापन फलक लगाने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। वरिष्ठ नगर सेवक पवार ने उक्त मुद्दे पर आपत्ति जताया है। पोखरण रोड नंबर 2 , भास्कर कालोनी सर्विस रोड गुरुद्वारा निकट , कोपरी ब्रिज सर्विस रोड , नितिन कंपनी सिग्नल सर्विस रोड , मानपाडा  विहंग होटल के दौरान , ब्रम्हांड सिग्नल सर्विस रोड ,व देव कार्पोरा से गणेश वाडी सर्विस रोड पर 7 स्थानों पर शौंचालय बनाने की अनुमति दी जाने वाली है।  उन्होंने कहा है कि संबंधित सभी स्थान पूर्वी महामार्ग पर स्थित हैं। मनपा के घन कचरा विभाग ने इन स्थानों पर शौंचालय की सिफारिश की है। इस विभाग को मुंब्रा , इंदिरा नगर ,आजाद नगर ,मनोरमा नगर , वागले इस्टेट ,कलवा पूर्व इलाके में शौंचालय के निर्माण की आवश्यता महसूश नहीं हुई। महामार्ग पर विज्ञापन कंपनियों को अच्छी कमाई होए वाली है शौंचालय की आवश्यकता भले न हो लेकिन मनपा मेहरबान है।  जहाँ नागरिकों को शौंचालय की आवश्यकता है वहां देखने वाला कोई नहीं है । मनपा नागरिकों की सुविधा कम निजी कंपनियों का लाभ अधिक देख रही है । यही कारण है की प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले विज्ञापन फलक के लिए जगह दी जा रही है। नगर सेवक पवार ने इस रवैये पर   सवाल उठाया है।

संबंधित पोस्ट

रईस हाई स्कूल में आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन 

Aman Samachar

डायघर की एक गैरेज में आग लगने से 17 दोपहिया वाहन जलकर ख़ाक 

Aman Samachar

जिले में मास्क नहीं तो तो इंट्री नहीं विशेष मुहीम लागू करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Aman Samachar

हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण को बड़ा लाभ होगा – पुलिस उपायुक्त

Aman Samachar

कोविड काल में ऑक्सीजन के लिए आन्दोलन मामले में पूर्व विरोधी पक्षनेता शानू पठान गिरफ्तार व रिहा 

Aman Samachar

लीला जोशी अस्पताल में हुई चोरी , 3 नेपाली गार्ड नकदी व आभूषण लेकर फरार

Aman Samachar
error: Content is protected !!