Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जी.एम.मोमिन कालेज स्ट्डी सेंटर में पत्रकारिता मार्गदर्शन शिविर में विविध पहलुओं पर चर्चा 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ नाशिक द्वारा संचालित केएमई सोसाइटीज जी.एम.मोमिन वीमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर द्वारा उर्दू बसेरा हॉल (रईस हाई स्कूल कैंपस) में अध्यनरत छात्रों के लिए पत्रकारिता मार्गदर्शन शिविर का आयोजन चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार गनी ग़ाज़ी आमंत्रित थे।
       एम. ए. उर्दू और बी. ए. के छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार गनी गाजी ने प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और समाचार के अनुवाद पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाचार,अनुसंधान,विश्लेषण,कालम  नवेसी और फीचर जैसे पत्रकारिता के प्रकारों पर प्रकाश डाला और एक रिपोर्टर और पत्रकार की जिम्मेदारियों पर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि एक सफल  पत्रकार वह है जिसकी उंगलियां पाठकों की नब्ज पर रहती हैं और वह अखबार के मिजाज और गुणवत्ता से अच्छी तरह वाकिफ होता है।
     कार्यक्रम के अध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन ने शिक्षा के उद्देश्यों पर बोलते हुए छात्रों को अपने से बड़ों और शिक्षकों का सम्मान करने की सलाह दी। विशेषअतिथि के रूप में मुहम्मद रफी अंसारी,मुख्यध्यापिका जावेरिया काजी,अब्दुल अजीज अंसारी, डॉ.मुतीउल्लाह खान,सोफिया मोमिन, सैयद एजाज हाशमी व जाकिर खान उपस्थित थे। स्ट्डी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और स्टडी सेंटर का परिचय सहित कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थी। समारोह का सूत्र संचालन ज़फ़र आलम जामई ने किया। अब्दुल अज़ीज़ अंसारी के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

Aman Samachar

ई-यूएनआई (पीएनबी) ने प्रतिष्ठित `उत्कर्ष पुरस्कार” डिजिधन अवार्ड 2019-20 जीता

Aman Samachar

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक गुलदस्ते के फूल- आबू आसिम आजमी

Aman Samachar

कपिल पाटील को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवंडी में मनाया जश्न

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नई सुविधाओं और अधिक लाभों के साथ हाईफ़्लायर बिजनेस ट्रैवल प्रोग्राम की शुरुआत

Aman Samachar

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का आईसिक्योर प्लान वहनीय लागत पर आपके परिवार के सहायक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!