Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निःशुल्क शिवभोजन थाली योजना की अवधि एक माह व संख्या डेढ़ गुना बढ़ी

  जरूरतमंद लोगों से योजना का लाभ उठाने का उप नियंत्रक ने किया आवाहन

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण के चलते मजदूर , स्थानांतरित मजदूर ,बेघर व बाहर गाँव के विद्यार्थियों व जरूरतमंद लोग भूखे न रह जाए।  इसके लिए राज्य सरकार ने शिवभोजन थाली योजना को एक  माह और आगे बढ़ा दिया है। वहीँ थाली की संख्या भी पहले की अपेक्षाकृत ढेढ़ गुना कर दिया है।  राशनिंग उप नियंत्रक नरेश वंजारी ने जरूरतमंद लोगों से निःशुल्क भोजन का लाभ उठाने का आवाहन किया है।

               राज्य में कोई गरीब , बेरोजगार व जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए आघाडी सरकार ने शिवभोजन थाली योजना शुरू किया।  मामूली शुल्क पर सरकार यह योजना गरीबों को सहारा बनने लगी।  कोरोना काल में सरकार ने शिवभोजन थाली को मुफ्त कर दिया। अब शिवभोजन थाली मुफ्त देने की अवधि एक माह आगे बढ़ाते हुए उसकी संख्या भी डेढ़ गुना कर दी गयी है। ठाणे राशनिंग के उपनियंत्रक वंजारी ने बताया है कि सरकार ने मुफ्त थाली एक माह अवधि बढ़ने के साथ संख्या भी ढेढ़ गुना करने की अनुमति दी है।  एफ परिमंडल के सभी शिवभोजन थाली केन्द्र चालकों को सूचित कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि केंद्र को प्रतिदिन निर्जन्तुकीकरण करे और शासन के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए केंद्र को चालू रखें। उन्होंने कहा है कि लाभार्थी केन्द्रों पर  भीड़ न लगाकर सामाजिक अंतर का  पालन करते हुए मुफ्त शिवभोजन थाली का लाभ उठाएं।  सरकार ने एक माह के लिए पार्सल के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराया है।

संबंधित पोस्ट

प्रतापगढ़ की 11 सीटों के चुनाव में जन सत्तादल लोकतान्त्रिक के 4 व भाजपा के 3 ब्लाक प्रमुख विजयी

Aman Samachar

 एमएसएमई को जीएसटी इन्वायस का प्रयोग कर डिजिटली मिलेगा त्वरित ऋण  

Aman Samachar

उगाही की योजना बना रहे दो लोग धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

Aman Samachar

जन्मजात बहरे बच्चों के लिए साढ़े बारह करोड़ रूपये का जुपिटर अस्पताल का योगदान

Aman Samachar

मनपा की महिला सफाई कर्मचारी की ब्लैक फंगस से हुई मौत

Aman Samachar

वर्ष 2021- 22 का संपत्ति कर एक साथ भरने पर 10 फीसदी छूट की मनपा ने घोषित की योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!