Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राशनिंग कार्यालय की जर्जर इमारत का एकीकृत पुनर्विकास कराने की विधायक ने की मांग  

ठाणे [ युनिस खान ] जिलाधिकारी परिसर में स्थित राशनिंग कार्यालय की जर्जर इमारत व सुविधाओं के अभाव से कर्मचारी व नागरिक परेशान हैं। इस समस्या को लेकर  विधायक संजय केलकर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर मरम्मत व सुविधाओं के संबंध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले कई सालों से ठाणे शहर का राशनिंग कार्यालय बदहाली की स्थिति में है। विधायक केलकर ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई थी, लेकिन देखा गया कि मरम्मत जारी रहने से समस्याएं और बढ़ गई हैं। विधायक केलकर ने राशन अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान खतरनाक छतों, दीवारों की आंशिक मरम्मत, पंखे, पीने के पानी, शौचालय और कई अन्य समस्याएं देखी गईं।  विधायक केलकर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण परिसर में राशन वितरण, जलापूर्ति, कौशल विकास आदि के कार्यालय हैं और वे जर्जर हालत में हैं। यहां रोजाना हजारों नागरिकों के आने जाने से दुर्घटना की स्थिति में जनहानि का खतरा बना रहता है।  विधायक संजय केलकर कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि ये कार्यालय एक ही सुसज्जित भवन में हों।  उन्होंने संयुक्त पुनर्विकास के लिए सरकार से गुहार लगाई है, लेकिन जब से इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।  इन कार्यालयों में हजारों ठाणेकरों का आना-जाना खतरनाक हो गया है। उन्होंने शीघ्र ही समस्या के स्थाई निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने के लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है।

संबंधित पोस्ट

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

कराडी पथ को शैक्षिक संसाधनों के लिए लंदन बुक फेअर से अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

Aman Samachar

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में अनधिकृत इमारतों को अधिकृत बताकर ठगने का रैकेट सक्रिय – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!