Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

दिवा पूर्व व पश्चिम को जोड़ने वाले उड़ानपुल में बाधा बनी 6 इमारतों पर मनपा का चला बुलडोजर 

ठाणे [ युनिस खान ]  दिवा पश्चिम से पूर्व को जोड़ने वाले उड़ान पुल के निर्माण में बाधा बनी 6 इमारतों को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मनपा ने जमीदोज कर दिया है।  उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार दिवा रेलवे स्टेशन से दिवा सर्किल तक के क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ ठाणे मनपा ने कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र की 6 इमारतों के 123 फ्लैट व 43 गालों को कार्रवाई में हटाया गया है। यहां के निवासियों को पडलेगांव में स्थानांतरित कर दिया गया है।  इसी क्रम में मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के आदेश पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त अलका खैरे, चंद्रेश जाधव, विजयकुमार जाधव, फारूक शेख, कार्यालय अधीक्षक दत्ता गोंधले, कार्यकारी अभियंता संजय कदम और धनाजी मोदे की उपस्थिति में उपायुक्त मनीष जोशी , अश्विनी वाघमाले के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। उक्त इमारतों में रहने वाले नागरिकों की मांग थी कि उन्हें रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ही पुनर्वास किया जाय जबकि मनपा ने उन्हें पडलेगाँव में बीएसयूपी योजना के घरों में पुनर्वास करने का आश्वासन दिया था। नागरिकों के विरोध के चलते भारी पुलिस सुरक्षा में आज उक्त इमारतों के खिलाफ कारवाई की है।

संबंधित पोस्ट

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

मीरा भयंदर में आयोजित भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Aman Samachar

मलेरिया-डेंगू निवारक सार्वजनिक शिविरों का 67 हजार से अधिक नागरिकों ने उठाया लाभ

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के श्री महेंद्र शाह समूह का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Aman Samachar

एचसीएल टेक ने सुपरचार्जिंग प्रोग्रेसTM की नई ब्रैंड पोजिशिनिंग लॉन्च की 

Aman Samachar

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!