Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पालघर में कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन 2 लाख के पार – जिलाधिकारी

पालघर [ युनिस खान ]  जिले की आठ तहसील क्षेत्रों में 2 लाख 7 हजार 849 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाकर कम समय में 2 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।  इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी डा मानिक गुरसल ने दी है।

उन्होंने बताया की जिले में 88 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं जिसमें 71 शासकीय व 17 निजी केंद्र हैं। प्रतिदिन औसत 6 हजार 600 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब तक 1 लाख 74 हजार लोगों पहले डोज का टीका लगाया गया है जबकि 32 हजार 204 लोगों को दुसरे डोज का टीका लगाया गया है। तहसील स्तर पर देखा जाए तो दहानू में 18 हजार 558 ,जव्हार में 4 हजार 443 , मोखाडा में 2281 , पालघर में 59 हजार 771 , तलासरी में 2485 ,  वसई 13526 ,  विक्रमगढ़ में 4235 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। पालघर ग्रामीण में 1 लाख 16 हजार 181 व  वसई विरार में 91 हजार 668  लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।  इस तरह जिले में 2 लाख 7 हजार , 849 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चूका है।

संबंधित पोस्ट

जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे का भाजपा महिला मोर्चा ने माँगा इस्तीफा

Aman Samachar

नववर्ष 2025 के स्वागत के लिए भव्य मनोरंजन हास्य-संगीत-कॉमेडी का लोगों ने लिया आनंद 

Aman Samachar

पानी के टैंक में गिरने से मृत बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग 

Aman Samachar

मेडिमिक्स विंटर धमाका में भाग्यशाली खुदरा विक्रेताओं की बड़ी जीत

Aman Samachar

महान क्रन्तिकारी राघोजी भांगरे के ठाणे सेन्ट्रल जेल में शीघ्र स्मारक बनेगा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

नौकरी चाहिए तो अपनी स्किल्स बढ़ाओ – एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!