Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उल्हास नदी के तट को अतिक्रमण रहित व प्रदुषण मुक्त करने के लिए प्रभावी कदम उठायें – जयंत पाटील 

ठाणे [ युनिस खान ]  उल्हास नदी के किनारे मोहने और म्हराल में अतिक्रमण हटाने और नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाना चाहिए। इया आशय का निर्देश राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कल्याण-डोंबिवली मनपा और ठाणे जिला परिषद को दिया है।
उल्हास नदी के तट पर मोहने और म्हरल क्षेत्रों में अतिक्रमण , औद्योगिक और नागरिक बस्तियों से दूषित पानी के साथ नदी के तल के दूषित होने के बारे में नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतें मिल रही थी। इस मुद्दे को लेकर जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक बैठक हुई। जल संसाधन मंत्री पाटिल ने कहा कि कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर मनपा प्रशासन अतिक्रमण से उल्हास नदी को मुक्त करने की कार्यवाही करें। ऐसे बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाना चाहिए।  ग्रामीण क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला परिषद की ओर से कार्रवाई की जाए।  कल्याण-डोंबिवली मनपा उल्हास नदी बेसिन से कीचड हटाने की पहल करे।  उक्त कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।  उन्होंने कहा कि नदी के नालों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने चाहिए।
बैठक में मांग की गई कि क्षेत्र में एनआरसी कंपनी द्वारा बनाया गया बांध जर्जर हो गया है और इसकी मरम्मत की जरूरत है।  यह देखते हुए मंत्री पाटिल ने सुझाव दिया कि बांध की मरम्मत की जानी चाहिए और इसकी मरम्मत का काम जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाना चाहिए। बैठक में जल संसाधन सचिव बसवंत स्वामी, कल्याण-डोंबिवली मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी, ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगड़े  जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता संजय टाटू, पर्यावरण सचिव अभय पिम्परकर ने भाग लिया। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त सचिव पी. के  मिराशे, ठाणे जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी दादाभाऊ गुंजाल, अधीक्षण अभियंता राजेश सोनटक्के , नगर अभियंता सपना कोली आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar

ठाणे विद्यासेवक पतपेढी ने मृत सदस्यों का सवा करोड़ रुपए का कर्ज किया माफ़

Aman Samachar

भारत में 60% लोग अपने जीवनकाल के दौरान में पीठ के निचले हिस्से में तीव्र दर्द से हुए हैं पीड़ित

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा

Aman Samachar

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मनपा आयुक्त को किया गया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!