Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाकिंग करने वाले 32 लोगों पर मामल दर्ज , 18 लोगों से प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये दंड वसूल

नवी मुंबई [ युनिस खान ] ब्रेक द चैन योजना के तहत संचारबंदी में मार्निंग वाक् के लिए बाहर निकले 32 लोगों के खिलाफ मनपा कार्रवाई कर एंटीजन टेस्टिंग किया है। इसमें 2 लोग पॉजिटिव मिले जिन्हें कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।   मनपा ने पहली बार वाकिंग करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर  18 लोगों से प्रति व्यक्ति एक हजार के अनुसार 18 हजार रूपये दंड वसूल किया है।

                 महाराष्ट्र  शासन की ओर से राज्य में ब्रेक द चैन के तहत संचारबंदी लागू है।  लोगों को आवश्यक कार्य  आलावा घर से बाहर निकलने पर रोक है।  इसके बावजूद लोगों के मार्निंग व इवनिंग वाक् के लिए जाने की जानकारी मिल रही थी।  26 अप्रैल को बेलापुर विभाग के अधिकारी व सहायक आयुक्त शशिकांत तांडेल ने एन आर आय पुलिस के वरिष्ठ  निरीक्षक रविन्द्र पाटील के साथ संयुक्त कार्रवाई किया।  एन आर आय संकुल परिसर में इवनिंग वाक् के लिए घर से बाहर निकले 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई में 18 लोगों से एक हजार रूपये प्रति व्यक्ति दंड वसूल  किया।  मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने मार्निंग व इवनिंग वाक् करने के लिए आवश्यक कार्य के बगैर घर से   बाहर निकलने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ एंटीजन टेस्टिंग करने का आदेश दिया है। मनपा ने आवश्यक कार्य के बगैर घर से बाहर निकलकर कोरोना प्रतिबंधक उपाय योजना के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालो के खिलाफ कार्रवाई शुरू किया है। बेलापुर विभाग में ज्वेल आफ नवी मुंबई में मार्निंग वाक् करने गए 32 लोगों के खिलाफ कानूनी अपराध दर्ज कर उनकी एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें 2   लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  नगरी आरोग्य केंद्र के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी को सूचित कर दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों  कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया है।  मनपा आयुक्त बांगर ने अनावश्यक कारणों से घरों से बाहर न निकलकर कोरोना नियंत्रण में नागरिकों से सहयोग का आवाहन किया   है।

संबंधित पोस्ट

टेक्निक फ्लूइड कंट्रोल्स ने आईटीटी के साथ संयुक्त उद्यम के गठन और भारत में वाल्व निर्माण के लिए प्रारंभिक निवेश की घोषणा की

Aman Samachar

टीडीआर के मुद्दे पर मनपा की महासभा में चर्चा नहीं कराने पर राकांपा ने की आलोचना

Aman Samachar

महाशिवरात्रि की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कोतवाली मान्धाता के थानाध्यक्ष

Aman Samachar

शिवसेना , कांग्रेस , राकांपा , सपा कार्यकर्ता भिवंडी बंद के लिए उतरे सड़क पर

Aman Samachar

नव वर्ष पर पर्यवरण संवर्धन , संरक्षण के लिए वृक्षारोपण व स्वच्छता का दिया सन्देश 

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!