Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

  एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्‍च किया डिजिगोल्‍ड – ग्राहकों के लिये सोने में निवेश करने का डिजिटल प्‍लेटफॉर्म

 मुंबई, अपनी डिजिटल सेवाओं के विस्‍तार के हिस्‍से के तौर पर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आज डिजिटल सोने के अग्रणी प्रदाता सेफगोल्‍ड की साझेदारी में डिजिगोल्‍ड लॉन्‍च किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत खाते के ग्राहक एयरटेल थैंक्‍स ऐप का इस्‍तेमाल कर डिजिगोल्‍ड से 24 कैरट सोने में निवेश कर सकते हैं। ग्राहक अपने परिवार और उन दोस्‍तों को डिजिगोल्‍ड उपहार में भी दे सकते हैं, जिनका एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता है।

ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सोना बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के सेफगोल्‍ड के पास सुरक्षित रहता है और उसे एयरटेल थैंक्‍स ऐप के माध्‍यम से कभी भी केवल कुछ क्लिक करके बेचा जा सकता है। इसमें न्‍यूनतम निवेश राशि की कोई जरूरत नहीं है और ग्राहक केवल एक रूपये से शुरूआत कर सकते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि, “डिजिगोल्‍ड आसान, सुरक्षित और महत्‍व पर आधारित उत्‍पादों के हमारे नव-बैंकिंग प्रस्ताव में नया इज़ाफ़ा है। अब हमारे ग्राहक हमारे ऐप पर एक सुगम डिजिटल यात्रा के माध्‍यम से सोने में निवेश कर सकते हैं। हमारे पास ‘सिस्‍टेमेटिक इनवेस्‍टमेन्‍ट प्‍लांस’ प्रस्‍तुत करने की योजना भी है, ताकि ग्राहक नियमित तौर पर निवेश कर सकें।”

               सेफगोल्‍ड के एमडी गौरव माथुर ने कहा कि, “सोना लगभग हर भारतीय की निवेश सूची का हिस्‍सा है, इसलिये इकोसिस्‍टम को ऐसे रास्‍ते ईजाद करने होंगे, जो हर नागरिक को डिजिटल तरीके से सोना खरीदने और बेचने के लिये सशक्‍त करें। पिछले एक साल में सोना बचत के पसंदीदा माध्‍यम के रूप में उभरा है और हम ग्राहकों के लिये उनकी पसंद के तरीके और मूल्‍य में डिजिटल सोने के उत्‍पादों की श्रृंखला की पेशकश करने के लिये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ भागीदारी कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं।”

सेफगोल्‍ड डिजिटल सोने का अग्रणी प्रदाता है, जो ग्राहकों के लिये अंतर्राष्‍ट्रीय गुणवत्‍ता मानकों पर खरे 24 कैरट सोने की पेशकश करता है। यह सेबी में पंजीकृत एक ट्रस्‍टी की सुरक्षा के साथ इंटरनेट की सुविधा और गति को संयोजित करता है और सोने की पारंपरिक खरीदारी की तुलना में ज्‍यादा सुरक्षा देता है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने हाल ही में आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी बचत जमा सीमा को बढ़ा कर 2 लाख रुपये तक कर दिया है। अब वह 1 से 2 लाख रुपये के बीच डिपॉजिट पर 6% की बढ़ी हुई ब्‍याज दर ऑफर करता है।

संबंधित पोस्ट

 ग्रामीणों को आवश्यक सुविधा व ठगी करने वाले ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई हो – कपिल पाटील 

Aman Samachar

 रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्वस्थ्य रहने के नियमित योग करना चाहिए – बी पी एस राज    

Aman Samachar

दिवा में एक केंद्र पर एक दिन में 10010 लोगों का वैक्सीनेशन करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

Aman Samachar

पीएनबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्राप्त

Aman Samachar

लोक अदालत में ₹704 करोड़ के मामलों का हुआ निपटारा 

Aman Samachar

 हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा 29वें वैश्विक निबंध कार्यक्रम के लिए पुरस्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!