Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना संकट के बावजूद मनपा ने वसूले 624 करोड़ रूपये संपत्ति कर 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा ने वित्त वर्ष 2020 – 2021 में 624.78 करोड़ रूपये संपत्ति कर वसूल किया है जबकि 4312 बकायेदारों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई किया है।  मनपा कोरोना से उत्पन्न संकट काल में संपत्ति धारकों को दंड में रियायत देकर कर का भुगतान करने का आवाहन किया था जिसका नागरिकों अच्छा समर्थन दिया।  संपत्ति कर भुगतान कर सहयोग करने के लिए महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने कर दाताओं का आभार व्यक्त किया है।

                 मनपा ने वर्ष 2020 – 2021 के वार्षिक बजट में 683 करोड़ रूपये संपत्ति कर से आय अपेक्षित रखा था लेकिन मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के चलते लाक डाउन लगाना पड़ा। जिससे उद्योग धंधे बंद होने से न सिर्फ कारोबार प्रभावित हुआ बल्कि आम आदमी आर्थिक संकट में आ गया।  मनपा ने संपत्ति कर भुगतान करने पर दंड में रियायत देकर कर दाताओं को आकर्षित किया। महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा के आवाहन को नागरिकों ने समर्थन देते हुए संपत्ति कर का भुगतान किया है। गत वर्ष 502 करोड़ रूपये संपत्ति कर वसूल हुआ था। मनपा ने कोरोना काल में में अप्रैल से जुलाई 2020 के अंत तक 245 दिनों में संपत्ति कर बिल बनाने व पहुचाने , वसूली की प्रक्रिया करने आदि कार्य में अधिकारी व कर्मचारी विशेष प्रयास किए।  जीके चलते गत वर्ष की अपेक्षा 122. 78 करोड़ रूपये अधिक वसूल किया है।

संबंधित पोस्ट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मुलाकात में पीएनबी ने विकास में सहयोग, बैंकिंग सेवाएं देने की प्रतिबद्धता की जाहिर 

Aman Samachar

 दांडेकर विद्यालय में प्रवेश के लिए रिश्वत लेते 2 मुख्याध्यापक, लिपिक समेत 3 लोग रंगेहाथ गिरफ्तार

Aman Samachar

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद लॉन्च किए 

Aman Samachar

चलते फिरते भोजन ठाणे का अक्काचा वडा पाव को ‘वडा पाव चा राजा’ का मिला सन्मान 

Aman Samachar

ठाणे के दो अस्पतालों के लिए मिले चिकित्सा उपकरणों का नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

जिले में स्कूल स्तर पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!