Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डेढ़ हजार रूपये की सरकारी मदद लिए 22 मई से रिक्शा चालकों का आन लाईन पंजीकरण शुरू 

मुंबई  [ युनिस खान ]  कोरोना काल में ऑटो रिक्शा चालकों को राज्य सरकार से मिलने वाली 1500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि के लिए 22 मई से आन लाईन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया है कि आर्थिक सहायता लेने के लिए बैंक खाते से आधार लिंक कराना आवश्यक है।
                  कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कडा प्रतिबन्ध लगाते समय मजदूरों व ऑटो रिक्शा चालकों जैसे घटकों को आर्थिक मदद के लिए सरकार ने आर्थिक पॅकेज की घोषणा किया था। 19 मई को उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक आवश्यक निधि उपलब्ध कराने लिए आन लाईन पंजीकरण कराने की घोषणा की गयी है।  जिसमें कहा गया है कि ऑटो रिक्शा चालकों को कोई प्रमाणपत्र न जमा कर केवल आन लाईन प्रणाली में उनके वाहन क्रमांक , लाइसेंस क्रमांक व आधार क्रमांक दर्ज करना है। उक्त जानकारी कम्प्यूटरीकृत प्रणाली से प्रमाणित की जायेगी। यह कार्यप्रणाली आयसीआयसीआय बैंक के माध्यम से विकसित की गयी है जिसकी जांच अंतिम चरण में है। 22 मई 2021 से ऑटो रिक्शा चालकों के आन लाईन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। राज्य के सभी जिले के रिक्शा संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए 21 मई को आवेदन प्रक्रिया की प्रस्तुतीकरण की जायेगी। इसके लिए शासन की ओर संपूर्ण निधि उपलब्ध कराई गयी है। जिन रिक्शा चालकों ने बैंक खाते को आधार  लिंक कराया है उनके बैंक खाते राशि जमा करायी जायेगी। इस आशय की जानकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से दी गयी है।

संबंधित पोस्ट

आल महाराष्ट्र उर्दू भाषण प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जेईई-एडवांस्ड व दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों किया सत्कार

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए मुंबई मंडल बोर्ड हेल्पलाइन और परामर्श सुविधा

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

कर्ज लेकर शादी विवाह व शराब ,मटन में फिजूल खर्ची से बचे आदिवासी समाज – विवेक पंडित

Aman Samachar

राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे ने गठित की शहर कमेटी

Aman Samachar
error: Content is protected !!