Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

ठाणे [ युनिस खान ] बारामती अग्रों व राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार की ओर से मनपा के आरोग्य विभाग को 8 सुसज्ज आक्सीजन कान्संट्रेटर भेट किया गया। आज राकांपा शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे व विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख के सुपुर्द किया है। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बारामती अग्रो व विधायक पवार ने ठाणे शहर के कोरोना संक्रमित मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आक्सीजन कान्संट्रेटर भेट किया है।  इस अवसर पर मनपा उपायुक्त संदीप मालवी , विश्नाथ केलकर , वैद्यकीय अधिकारी डा देवगीकर ,डा खुशबू टावरी , व राकांपा पदाधिकारी उपस्थित थे। शहर में कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की कमी की समस्या को देखते हुए विधायक पवार ने  आक्सीजन कान्संट्रेटर उपलब्ध कराया है।  यह इलेक्ट्रिक प्रणाली से हवा और पानी के द्वारा आक्सीजन का निर्माण करता है। उक्त आठ आक्सीजन कान्संट्रेटर मनपा के ग्लोबल कोविड अस्पताल में रखा जायेगा।  जिससे जरुरत पड़ने पर मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराया जा सके। राकांपा शहर अध्यक्ष परांजपे ने बताया कि की बारामती अग्रो की ओर से राज्य में सेनेटायजर उपलब्ध कराया था।  बारामती अग्रो की ओर से राज्य में 500 आक्सीजन कान्संट्रेटर दिया गया है। इसमें ठाणे मनपा को आठ  आक्सीजन कान्संट्रेटर दिया है। परांजपे ने बताया कि विधायक रोहित पवार से ठाणे मनपा को और अधिक  आक्सीजन कान्संट्रेटर उपलब्ध करने की मांग की गयी है।

संबंधित पोस्ट

इंडिया ऑनलाइन पोकर चैंपियनशिप के 14 वें संस्करण की स्पार्टन पोकर ने की घोषणा

Aman Samachar

भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष श्री संतोष शेट्टी ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर आने कीं  आशंका अभी भी बरक़रार – डा. दिलीप पवार 

Aman Samachar

दिवा शील की खदान में 35 वर्षीय व्यक्ति डूबा , 20 जून से अबतक 8 लोगों की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “द डी-सीरीज़ प्रोजेक्ट” लॉन्च किया

Aman Samachar

30 वर्ष पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल आडिट करके 31 दिसंबर तक प्रमाणपत्र पेश करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!