Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विपक्षी दल के नगरसेवकों ने मनपा आयुक्त से मुलाक़ात कर महासभा के मुद्दे पर की चर्चा 

ठाणे [ युनिस खान ] आन लाईन महासभा में सत्ताधारी दल व प्रशासन के खिलाफ बोलने वाले नगर सेवकों को म्यूट करने के मुद्दे पर राकांपा , कांग्रेस व भाजपा के नगर सेवकों  मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर बैठक किया।  मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नगर सेवकों की शिकायत सुनने के बाद सकारात्मक आश्वसन दिया हैं।

             महासभा में नगर सेवकों को बोलने से रोकने के मुद्दे को लेकर मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान की अगुई में राकांपा , कांग्रेस व भाजपा के नगर सेवकों ने मनपा आयुक्त डा शर्मा से मिले।  बैठक में राकांपा नगर सेवक हनुमंत जगदाले , भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे , कांग्रेस के एड विक्रांत चव्हाण  ने नगर सेवकों का पक्ष रखा।  राकांपा नागर सेवक जगदाले ने कहा की वर्ष 2014 से महासभा नियम से नहीं चलाई जा रही है। इस दौरान पठान ने कहा की मनपा का कारभार प्रायवेट कंपनी की तरह चलाया जा रहा है।  जो नगर सेवक मनपा की सत्ताधारी व  मनपा प्रशासन के खिलाफ बोलना चाहते हैं उन्हें आन लाईन महासभा में बोलने नहीं दिया जाता उन्हें म्यूट कर दिया जाता है। विपक्ष को विश्वास में लिए बगैर प्रस्ताव पारित करा लिया जाता   हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सत्ताधारी दल से मिलकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस नगर सेवक विक्रांत चव्हाण ने कहा कि हम सभागृह के बाहर बैठकर मनपा के खिलाफ प्रदर्शन करते है तो राज्य की आघाडी सरकार दिक्कत में आयेगी। मनपा आयुक्त डा शर्मा  विरोधी दल के नगर सेवकों  का पक्ष सुनने के बाद सभी मुद्दों का हल निकालने अ आश्वासन दिया है।

संबंधित पोस्ट

साकेत की ओर जाने वाला कलवा पुल का पांचवां मार्ग यातायात के लिए खुला 

Aman Samachar

जनता सत्ता नहीं देती तो भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को तोड़कर सत्ता पर कब्ज़ा कर रही है – शरद पवार

Aman Samachar

कोरोना संकट के बावजूद मनपा ने वसूले 624 करोड़ रूपये संपत्ति कर 

Aman Samachar

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जेईई-एडवांस्ड व दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों किया सत्कार

Aman Samachar

लाक डाउन की समस्या से राहत के लिए आम नागरिकों को मुफ्त राशन व विद्यर्थियों की फी माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!