Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

बतौर निर्देशक दीपक जे चौहान की डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं यार बदल न जाना

गोरखपुर ,  दीपक जे चौहान अब सहायक निर्देशक नहीं बल्कि मुख्य निर्देशक के रूप में डेब्यू कर चुकें हैं। बतौर निर्देशक इनकी पहली डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म यार बदल ना जाना बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। फ़िल्म बनकर तैयार हैं,जो आगामी समय में भव्य तरीके से रिलीज किये जाने की संभावना हैं। लेकिन,दीपक जे चौहान के लिए सहायक निर्देशक से निर्देशक तक का सफर सरल व आसान न था। कई सालों की मेहनत और फिल्मों व टीवी सीरियल के अनुभव ने ही उन्हें एक निर्देशक बना दिया।
                   इनका सपना शुरुआत से ही एक सफल और बेहतर निर्देशक बनने का रहा हैं। पर कुछ बनना हो तो मेहनत किस्मत और सहयोग की बहुत आवश्यकता होती हैं। दीपक ने भी इस सफर में संघर्ष किया,परिश्रम की और बन गए निर्देशक। प्रमोद प्रेमी यादव और तनु श्री स्टारर भोजपुरी फ़िल्म यार बदल ना जाना से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में इन्होंने बतौर निर्देशक पदार्पण किया हैं। जो एक उम्दा व पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म हैं। आने वाले समय में दीपक जे चौहान कई अन्य फिल्मों की तैयारी में भी हैं।उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म के बाद वे अन्य फिल्में भी करने वाले हैं। जिसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जाएगी। दीपक जे चौहान बतौर सहायक निर्देशक संदीप शर्मा, तबरेज खान, जफर खान और हसनैन हैदराबाद वाले के साथ काम कर चुके हैं।
गोरखपुर उत्तरप्रदेश के रहने वालें दीपक जे चौहान ने अब तक दर्जनों भोजपुरी फिल्में, अर्धदर्जन टीवी सीरियल व हिंदी , पंजाबी फिल्में बतौर सहायक निर्देशक की। जिनमें प्रमुख रूप से कहानी किस्मत की, वायरल बैट्री, काजल फिल्में शामिल हैं। जबकि टीवी सीरियल सावधान इंडिया, गुम हैं किसी के प्यार में,  क्राइम वेब सीरीज, स्टॉप क्राइम इन्होंने की। स्कूली व कॉलेज की पढ़ाई गोरखपुर से करने के बाद मुम्बई का रुख किया और रंगमंच से जुड़ कर काफी कुछ सीखें और समझें। जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
                  यार बदल न जाना को लेकर इन्होंने बताया कि इसमें प्रमोद प्रेमी यादव के साथ बल्ली मल्लाह उर्फ बीएमडब्लू भी नजर आयेंगे। जो कि एक पारिवारिक मनोरंजक व बेहतरीन फ़िल्म हैं। इन्होंने अपने निर्देशन में बेहतरीन से बेहतरीन करने का प्रयास किया हैं। जिससे इन्हें उम्मीद व पूर्ण विश्वास हैं कि दर्शकों को फ़िल्म जरूर पसंद आएगी। इनकी फिल्मों को दर्शक अपना प्यार और आशीर्वाद बनायें रखेंगे। इस फ़िल्म में प्रमोद प्रेमी यादव, तनु श्री, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बल्ली मल्लाह उर्फ बीएमडब्लू, आशी तिवारी, रवि अवस्थी, पंकज कुमार, नीलम पांडेय, डिंपल यादव, श्रेया मिश्रा व अन्य ने अभिनय किया हैं। वहीं फ़िल्म गुड फ्लिक्स मूवीज के बैनर तले निर्मित की गई हैं। जिसके निर्माता मनीष सीवी व एचपी सॉल्यूशन, निर्देशक दीपक जे चौहान, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, गीतकार कृष्णा बेदर्दी व मनीष सीवी, लेखक मनोज गुप्ता, एडिटर सुजीत सिंह, एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौर, डीओपी सुनील विश्वकर्मा, कोरियोग्राफर बाली, आकाश, ऐजे, लक्की विश्वकर्मा, कार्यकारी निर्माता संदीप व जेके सिंह हैं।

संबंधित पोस्ट

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने मुंबई सेंट्रल यूनिट में अब तक का पहला स्लीप डिसऑर्डर क्लिनिक किया शुरू 

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

सात वर्ष पहले बनी अवैध इमारत की छत का पलास्तर गिरने से तीन बच्चे जख्मी

Aman Samachar

नगर सेवक व उसके भाई के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया बिजली चोरी का मामला

Aman Samachar

ओडिसी इलेक्ट्रिकल व्‍हीकल्‍स को बड-ई से 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों का मिला ऑर्डर

Aman Samachar
error: Content is protected !!