Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उद्योगपति विनोद मालदे ने कोविड केयर सेंटर को उपलब्ध करायी औषधि 

भिवंडी  [ एम हुसेन ]  कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने  से पहले शेलार ग्रामपंचायत व उसगांव में कोविड केयर सेंटर शुरू किये गए हैं। इन सेंटरों को दवा उपलब्ध कराने के लिए निजी सहयोग मिल रहा है।  भिवंडी के शेलार ग्रामपंचायत द्वारा शुरू किया गया 50 बेड का तथा श्रमजीवी संघटना द्वारा  उसगांव में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर के लिए भिवंडी के उद्योगपति तथा अखिल गुजराती समाज संस्था के पदाधिकारी विनोद मालदे ने आवश्यक औषधि उपलब्ध कराया है। प्रान्त अधिकारी डॉ मोहन नलदकर के प्रयत्न से उक्त प्रकार की मदद उपलब्ध हुई है। प्रांत कार्यालय मेें प्रांताधिकारी डॉ मोहन नलदकर,उद्योगपति विनोद मालदे ,जिला परिषद सदस्य देवेश पुरुषोत्तम पाटील की प्रमुख उपस्थिति में शेलार ग्रामपंचायत के सरपंच एड किरण चन्ने ,श्रमजीवी संघटना के ठाणे जिला अध्यक्ष अशोक सापटे ने यह मदद स्वीकार की है।

संबंधित पोस्ट

भाजपा गुजराती सेल की 65 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर नियुक्ति पत्र वितरित 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी

Aman Samachar

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

सड़क पर चलती टीएमटी बस में लगी आग , बड़ा हादसा टला

Aman Samachar

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

Aman Samachar

पालतू जानवरों के लिए पहले श्मशान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!