Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दूसरों के कागजाद से सहारे कर्ज पर मोटर सायकिल खरीदकर बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

33 मोटरसाइकिल , 6 मोबाईल समेत 32 लाख रूपये से अधिक का माल जब्त 
 ठाणे [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के गरीब व जरूरतमंद नागरिकों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि जरूरी कागजपत्र लेकर फायनेंस कम्पनी से बाइक लेकर आधी कीमत में बिक्री करने वाले गिरोह का फर्दाफास हुआ है। भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा ने 32 लाख रुपए की मोटरसाइकिल जप्त कर 4 ठगों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी  ठाणे अपराध शाखा के अपर आयुक्त अशोक मोराले ने दी है।
         गौरतलब हो कि ठाणे अपराध शाखा अपर आयुक्त अशोक मोराले के अनुसार 6 माह पूर्व भिवंडी निवासी असद समद बेग से कुछ परिचित लोग सरकारी योजना का फायदा दिलाने का लालच देकर पैन,आधार कार्ड आदि कागदपत्र लेकर फायनान्स कंपनी से कर्ज पर 3 मोटरसाइकिल लिए थे।  कुछ समय बाद ही असद बेग से फायनान्स कंपनी के प्रतिनिधी कर्ज के हप्ता की वसूली के लिए गए तो वे सन्न रह गए। कागजात से ठगी की जानकारी मिलते ही असद बेग ने फौरन निजामपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की तहकीकात भिवंडी अपराध शाखा वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक सचिन गायकवाड के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक शरद बरकडे की टीम ने किया। पुलिस ने शाह मोहम्मद आसिफ मोहम्मद आझम उर्फ बावटा को कब्जे में लेकर गहन पूंछतांछ की।  पुलिस की पूंछतांछ में शाह मोहम्मद ने बताया कि अपने साथी से मिलकर शहर स्थित अलग-अलग शो रूम से कई मोटरसाइकिल लेकर आधी कीमत में विक्री की है। पुलिस ने उक्त ठगी कांड में लिप्त सहयोगी अल्ताफ लतीफ शेख, शफिक अब्दुल लतीफ अन्सारी,अरबाज आसिफ मोमीन उर्फ देवा को मिलाकर कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर 33 मोटरसाइकिल, 6 मोबाईल मिलाकर कुल 32 लाख 36 हजार 490 रुपए का माल अलग-अलग जगहों से बरामद किया।  अपराध शाखा पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटील की टीम नें कड़ी मेहनत कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। शातिर आरोपियों द्वारा भिवंडी व मालेगाव आदि शहर में विक्री किये गए वाहनों की खोज कर जब्त किए जाने में कामयाबी हासिल की है। अपराध शाखा पुलिस अपर आयुक्त मोराले ने नागरिकों से लालच में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि जरूरी कागज पत्र नहीं दिए जाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

फॉर्मेसी एवं बायोफिजिक्स क्षेत्र में शोधकर्मी या वैज्ञानिक बनने के लिए मार्गदर्शन 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का ट्रेलर रिलीज

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपना 1000वां बैंकिंग टचपॉइंट किया लॉन्च 

Aman Samachar

रहीमा फाउंडेशन और जमीयत उलमा की ओर से समाज सेवा के लिए शमीम खान सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!