Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाला सफाई व सडकों की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आयुक्त ने अधिकारीयों को दिया निर्देश

ठाणे [ युनिस खान , 3 जून 2021 ] मानसून के समय में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को  रोकने के उद्देश्य से मानसून पूर्व नालों की सफाई ,खड्डों को पाटने  पेंटिंग आदि के कार्यो का निरिक्षण करने के लिए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है की बरसात में जल जमाव व दुर्घटना रोकने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरा करा लिया जाय।

आज दोपहर 12 बजे मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने कड्बरी जंक्शन पर शुरू खड्डे भरने के काम का निरिक्षण कर कापुर बावडी नाका के नाले सफाई कार्य का निरिक्षण शुरू किया। इस अवसर  पर मनपा उपायुक्त संदीप मालवी , अशोक बुरपुल्ले , नगर अभियंता रविन्द्र खड्ताले , डा  बालाजी हल्देकर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कापुर बावडी नाला , आनंद नगर नाला निरिक्षण करते हुए मनपा आयुक्त शर्मा ने नाला सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कराने व नाले से निकले कचरे को हटाने का आदेश दिया।  उन्होंने सडकों की मरम्मत के कार्य का निरिक्षण करते हुए कड्बरी जंक्शन सर्विस रोड और लुईसवाडी के सर्विस रोड का पूरी तरह डामरीकरण कराने का आदेश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिया है। शहर के शौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू है जिसमें सड़क किनारे दीवार , मार्ग विभाजक , आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने विवियाना माल्स , बारा बंगला , मुलुंड चेकनाका , आनंद नगर में शुरू पेंटिंग के कार्य का निरिक्षण किया। संपूर्ण परिसर स्वच्छ कर सभी कार्य बरसात से पहले समय से पूरा कराने का संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

महासभा में बोलने से रोकने के खिलाफ दो नगर सेविकाओं ने आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन 

Aman Samachar

राज्य आबकारी टीम ने अवैध शराब तस्करी के 93 मामलों में 46 आरोपी किए गिरफ्तार 

Aman Samachar

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

Aman Samachar

फेरीवाले व फुटपाथ पर धंधा करने वालों के खिलाफ मनपा की जोरदार कार्रवाई शुरू 

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव व बत्तकमा उत्सव सादगी के साथ मनाने का पुलिस ने किया आवाहन

Aman Samachar
error: Content is protected !!