Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 पेट्रोल, डीजल दर वृद्धि के विरोध में सपा ने आन्दोलन कर प्रांतअधिकारी को दिया ज्ञापन

 भिवंडी [ एम हुसेन ] समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा के विधायक रईस कासम शेख के नेतृत्व में और प्रमुख महासचिव रियाज आज़मी , के  मार्गदर्शन में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जकातनाका स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और वहां से विधायक रईस कासम शेख के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रांत कार्यालय पहुंचे ।
                  विधायक रईस कासम शेख ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले देश वासियों से अपने चुनावी भाषणों मे महंगाई , बेरोजगारी खत्म करने सहित पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने के लिए वादा किया था परंतु  यह तो किए नहीं ।बल्कि इसकी उपेक्षा केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में आसमान छूती  महंगाई  व बढती  बेरोजगारी के साथ साथ पेट्रोल व डीजल की कीमत  दिनोंदिन बढ़ती जा रही है जो कि  पेट्रोल का दाम प्रति लीटर100 रूपये के पार हो चुका है ।जिसकारण देश की जनता आर्थिक रूप से टूट चुकी है और कोरोना संकटकाल में काम धंधे बंद हो चुके हैं जिसकारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ।इसलिए केंद्र सरकार सत्य परिस्तिथियों को संज्ञान में लेते हुए अविलंब पेट्रोल , डीजल के दाममें की गई वृद्धि को कम करते हुए देश वासियों को  सुख शांति से जीवन यापन करने के लिए अवसर प्रदान करे ।इसी प्रकार की मांग पर आधारित ज्ञापन प्रांत अधिकारी डाॅ मोहन नलदकर के समक्ष प्रस्तुत करके केंद्र सरकार से मांग की है ।उक्त अवसर पर विधायक रईस कासम शेख ,प्रमुख महासचिव रियाज आजमी, महासचिव जावेद अंसारी,युवा अध्यक्ष जुबैर  शेेख,पूर्व नगरसेवक हसीब खान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आलमगीर खान , सगीर  खान सहित अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता  उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू किया महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 

Aman Samachar

अनधिकृत रेती उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर तहसीलदार ने किया 80 लाख की मशीनरी व रेती नष्ट 

Aman Samachar

समृद्धि महामार्ग बनेगा महाराष्ट्र की प्रगति व विकास का गवाह – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,  1 से 9 व 11 वीं कक्षा के विद्यर्थियों को मॉस प्रमोशन का निर्णय 

Aman Samachar

ठाणे में एम्स अस्पताल शुरू करने की केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!