Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली सब्सिडी बहाली की घोषणा से पावरलूम उद्योग मालिकों में खुशी  

भिवंडी [ युनिस खान ] महावितरण द्वारा 1 मार्च से पावरलूम उद्योग बिजली सब्सिडी पर रोक लगाने की वजह से पावरलूम उद्योग के बंद होने का खतरा मंडरा रहा था. पावरलूम उद्योग से जुड़े लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री नितिन रावत ने विधानसभा सत्र अधिवेशन में घोषणा किया कि पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए बिजली सब्सिडी पूर्ववत जारी रहेगी. ऊर्जा मंत्री राउत की घोषणा से पावरलूम उद्योग जगत में भारी खुशी फैली है.
              गौरतलब हो कि महावितरण द्वारा 1 मार्च से पावरलूम पर सरकार द्वारा वर्षों से प्रदान की जा रही बिजली सब्सिडी को तत्काल प्रभाव से रोक दिया था. बिजली सब्सिडी पर लगी रोक से पावरलूम उद्योग के अस्तित्व पर भारी संकट खड़ा हो गया था. पावरलूम संगठनों से जुड़े भिवंडी मालेगाव, धूलिया, इचलकरंजी, विदर्भ आदि क्षेत्रों के पावरलूम संगठनों ने ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत एवं वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख से भेंट कर आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योग की बेहतरी के लिए बिजली सब्सिडी पर रोक हटाए जाने की मांग की गई थी. पावरलूम संगठनों के प्रतिनिधि मंडल को उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार, ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत, वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख द्वरा बिजली सब्सिडी की बहाली का भरोसा दिया गया था. भाजपा विधायक महेश चौगुले, समाजवादी विधायक रईस शेख, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट रशीद ताहिर मोमिन, राकांपा
जिलाध्यक्ष शोएब खान गुड्डू, पूर्व सांसद सुरेश टावरे, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मो.तारिक फारुकी, तल्हा मोमिन नेताओं ने ऊर्जा मंत्री नितिन राउत एवं टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख से मिलकर पावरलूम उद्योग को संकट से बचाने के लिए बिजली सब्सिडी पर रोक हटाने की बारंबार मांग की थी.
              ऊर्जा मंत्री नितिन राउत की विधानसभा अधिवेशन में घोषणा. मंगलवार को विधानसभा सत्र शुरू होने के दौरान ही सदस्यों द्वारा पावर लूम सब्सिडी बहाली का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया.पावरलूम सब्सिडी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने कहा कि सरकार पावरलूम उद्योग का उत्थान चाहती है.पावरलूम उद्योग लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है. पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए बिजली सब्सिडी जारी रहने का फैसला महाविकास आघाडी सरकार ने लिया है.ऊर्जा मंत्री राउत ने बिजली ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि महावितरण कंपनी का बकाया बिजली बिल भुगतान करें जिससे बिजली निर्बाध रूप से मिल सके. पावरलूम उद्योग से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिजली सब्सिडी पुनर्बहाली की घोषणा पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार, ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख का आभार प्रकट किया है.

संबंधित पोस्ट

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली सायकिल रैली 

Aman Samachar

कोंकण विभाग के पांच जिलों में 1256 किमी लंबी सड़कों के लिए 125 करोड़ 60 लाख निधि आवंटित 

Aman Samachar

नालों की सफाई अधूरी छोड़ने को लेकर क्रिकेट खेलकर मनसे ने किया अनोखा आन्दोलन

Aman Samachar

दो करोड़ रूपये के प्रतिबंधित गुटका , पान मशाला के साथ तीन गिरफ्तार 

Aman Samachar

कोतवाली मान्धाता में होली के रंग में सराबोर नज़र आई पुलिस

Aman Samachar

समाज में नशा व दहेज़ उन्मूलन के लिए काम करना अत्यंत आवश्यक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!