Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय विकसित करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट पेश करें – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय विकसित करने के लिए, ठाणे जिला ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक तत्काल विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस आशय का निर्देश नगर विकास मंत्री एवं ठाणे जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है। मंत्रालय में ठाणे ग्रामीण पुलिस मुख्यालय विकसित कराने के लिए मंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्यालय के लिए चालीस एकड़ जमीन की मांग की गई।


ठाणे ग्रामीण पुलिस का कार्य क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में है लेकिन उसका मुख्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं होने से उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। इस संबंध में राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन कारीर ने मुख्यालय के निर्माण के लिए कितनी जमीन आवश्यक है इसका विस्तृत रिपोर्ट बनाने का अनुरोध किया है। जिसके अनुसार पुलिस मुख्यालय को विकसित करने के लिए अग्रिम रूप से जमीन उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक तत्काल विस्तृत रिपोर्ट सादर करें। यह बात मंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट की.
जिला पुलिस मुख्यालय के लिए चालीस एकड़ जमीन की जरूरत होगी इस बात पर पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने सहमति दिखाई।  बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनुकुमार श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमान, जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर उपस्थित थे। 

संबंधित पोस्ट

डेढ़ हजार रूपये की सरकारी मदद लिए 22 मई से रिक्शा चालकों का आन लाईन पंजीकरण शुरू 

Aman Samachar

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar

मनपा में 15 वर्ष से ज्यादा काम करने वाले 576 कर्मचारियों की होगी पदोन्नति

Aman Samachar

रमजान तक मुंब्रा कौसा की यातायात समस्या सुलझाने का प्रयास शुरू – अशरफ पठान

Aman Samachar

सूर्या भोजपुरी बना भोजपुरी दर्शकों का पसंदीदा चैनल,शीर्ष पाँच में शामिल

Aman Samachar

किडस्टार पूर्व-प्राथमिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

Aman Samachar
error: Content is protected !!