Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने ठाणे में शुरू किया मेडिकल स्टोर

ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर प्रदेश के नोएडा , मुरादाबाद ,मध्यप्रदेश में जबलपुर समेत 11 राज्यों में सेवा देने वाले जेनरिक आधार ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपना दसवां स्टोर शुरू कर दिया है। शहर के नागरिकों को किफायती दर पर दवा उपलब्ध कराने का आधार जेनरिक आधार का आधार मिल गया है।

ठाणे शहर के जांभली नाका में जेनरिक आधार के संस्थापक अर्जुन देशपांडे के हाथो स्टोर का उद्घाटन किया गया।  इस अवसर पर भाजपा विधायक संजय केलकर ,एमएलसी एड निरंजन डावखरे व भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले आदि उपस्थित थे। जेनरिक आधार के संस्थापक देशपांडे ने कहा कि आज बीमारियाँ बढ़ रही है , विविध बीमारियों से त्रस्त वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन भी दवाओं के खरीदने में समाप्त  हो रही है। बाजार में प्रचलित विविध कंपनियों की दवाएं जेनरिक आधार स्टोर में 80 से 90 फीसदी छूट पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आम आदमी और वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन के पैसों की बचत होगी। इस उद्देश्य से जेनरिक आधार ने अबतक 11 राज्यों में अपना स्टोर शुरू किया है। आज ठाणे जैसे शहर के जांभली नाका इलाके में अपना स्टोर शुरू किया है।  उन्होंने कहा कि आम मेडिकल स्टोर में पेनकिलर जेल एमआरपी 80 रूपये में है वही पेनकिलर जेल जेनरिक आधार में मात्र 20 रूपये में उपलब्ध है। अब शहर में जेनरिक आधार का स्टोर खुलने से शहर के लोगों को औषधि खरीदी के खर्च में कमी आयेगी। अब कम दर पर दवा उपलब्ध होने से इसका लाभ नागरिकों को मिलने वाला है।

संबंधित पोस्ट

डॉयट्स ने भारत के अग्रणी कृषि समूह टैफे मोटर्स के साथ सहयोग पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

कोरोना महामारी के दौरान निस्वार्थ सेवा करने वालों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Aman Samachar

अपने क्रेडिट कार्ड पर ई.एम.आई. का विकल्प चुनते समय ध्यान में रखने वाली बातें- मयंक मार्कंडे

Aman Samachar

स्वच्छता कार्यों का निरिक्षक करने सुबह सात बजे अतिरिक्त आयुक्त ने किया दौरा

Aman Samachar

मनपा की परियोजनाओं की जांच करने का महापौर ने दिया प्रशासन को निर्देश

Aman Samachar

अधूरे विकास कार्य 15 दिन में पूरे नहीं हुए तो राज्य सरकार से करेंगे जांच की मांग -अशरफ पठान

Aman Samachar
error: Content is protected !!