Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

आज दुसरे दिन फिर येउर तालाब में दो लड़कों की बूबने से मृत्यु 

ठाणे [ इमरान खान ] आज सुबह दस बजे येउर के नील तालाब में तैरने गए सात लड़कों में दो की डूबने से मृत्यु हो गयी है।  एक दिन पूर्व रविवार को उसी तालाब में दो लड़कों की डूबने से मृत्यु होने की घटना के बावजूद लड़कों में मौजमस्ती का जूनून थमता नजर नहीं आ रहा है।  मिली जानकारी के अनुसार वर्तक नगर इलाके में रहने वाले सात लडके तेजस प्रमोद चोरगे , ध्रुव कुले , हिमांशू वाघ , सोहम करिन्द्कर , दीप म्हात्रे , आर्यन कलगुटकर , अथर्व आवटे आदि आज सोमवार की सुबह दस बजे येउर के नील तालाब में तैरने गए थे। इसमें समता नगर वर्तक नगर की आयशा टावर में रहने वाला तेजस प्रमोद चोरगे [ 17] और ध्रुव कुले [ 17 ] की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी है। रविवार को इसी तालाब में दो लड़कों के डूबने से मृत्यु हुई थी। आज दुसरे दिन भी सात लड़कों के समूह में तैरने गए दो लड़कों की डूबने से मृत्यु हो गई है। मनपा आपदा प्रबंधन व अग्निशमन दल के जवानों ने दोनों लड़कों की तालाब से लाश निकालकर वर्तक नगर पुलिस के हवाले कर दिया।  पुलिस ने दोनों लाशों को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित पोस्ट

कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पूरी तरह विफल – चंद्रकांत पाटील

Aman Samachar

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar

आदित्‍य बिरला फैशन एण्‍ड रिटेल और तरुण तहिलियानी ने मुंबई में 5 वें तस्वा स्टोर का किया भव्य उद्घाटन

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 6 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ कर देश को गहन वित्तीय समावेशन से जोड़ा

Aman Samachar

दिव्यंगों के नेता मोहम्मद युसूफ खान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

Aman Samachar

उपवन तालाब में तैरने गया युवक पानी में डूबा , देर शाम तक तलाश जारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!