Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

कोविड-19 की पृष्ठभूमि में ‘कल्याण के लिए योग’ की थीम के साथ मनाया
नई दिल्ली,  देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया, जिसमें स्वस्थ जीवन की सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत कला और विज्ञान की भूमिका और प्रासंगिकता पर बल दिया गया। इस वर्ष की थीम – “कल्याण के लिए योग” – शारीरिक स्वास्थ्य पहलुओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य आयाम पर केंद्रित है। यह ऐसे समाज के लिए बहुत प्रासंगिक है जो अभी भी कोविड-19 के प्रभाव से उबर रहा है। महामारी न केवल एक शारीरिक संकट है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी अत्यधिक प्रभाव डालता है, जिसने महामारी प्रतिबंधों और नुकसान के कारण कई लोगों को पीड़ा, अवसाद और चिंता में डाला है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ाकर ऐसे संकटों का सामना करने वाले सभी लोगों के लिए सहायक हो सकता है।
          पीएनबी परिवार ने से कोविड के मानदंडों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी अंचलों में अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक वर्चुअल योग सत्र का आयोजन किया। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड उपयुक्त व्यवहार के आदेश का पालन करते हुए, बैंक ने कर्मचारियों को एक स्वस्थ और खुशहाल राष्ट्र बनाने में भागीदार होने और अनुशासन को अपने दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
         पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, श्री सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव के साथ कार्यपालक निदेशकगण – श्री संजय कुमार, श्री विजय दुबे और श्री स्वरूप कुमार साहा, मुख्य सतर्कता अधिकारी – श्री विजय कुमार त्यागी और मुख्य महाप्रबंधकों ने प्रधान कार्यालय में योग सत्र में भाग लिया। अंचल प्रमुख और अन्य स्टाफ सदस्य परिवार के साथ वर्चुअल रूप में सत्र में शामिल हुए।
         पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा, “स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना अब कोई विकल्प नहीं है और यह पिछले डेढ़ साल के दौरान साबित हुआ है। हमने देखा है कि स्वस्थ जीवनशैली और योग कोविड-19 से उबरने में काफी सहायता करते हैं। यह एक स्पष्ट संकेत है कि वर्तमान समय में जीवित रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग बहुत महत्वपूर्ण हैं। योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है, जिसे अब दुनिया भर में स्वीकार किया जाता है और यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। एक परिवार के रूप में पीएनबी ने हमेशा सामाजिक प्रतिबद्धताओं के साथ खुद को संरेखित करने और प्रत्येक भारतीय की भलाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक प्रभावी राष्ट्रीय आंदोलन बनाने का संकल्प लिया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे व मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

वृक्षारोपड़ कर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

प्रतिबंधित गुटका व जम्बकूजन्य पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

भिवंडी में फर्जी टीकाकरण प्रमाणपत्र देने वाला एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

Aman Samachar

कशेली गाँव में खुदाई में मिली दो ब्रिटिश कालीन तोप , और चार तोप जमीन में होने की आशंका

Aman Samachar
error: Content is protected !!