Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बंगाल में कार्यकर्ताओं पर होने वाले हमलों के विरोध में नवी मुंबई भाजपा ने किया प्रदर्शन

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले व तोड़फोड़ की घटनाओं का निषेध करते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। नवी मुंबई के बोनकोड़ा में पूर्व विधायक संदीप नाईक के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मूक आन्दोलन किया है।

पूर्व विधायक नाईक ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। भाजपा नेताओं व पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की हिंसक घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा की पश्चिम बंगाल में विधान सभा की 3 सीट जितने वाली भाजपा इस चुनाव में 85 विधायकों वाली पार्टी बनकर उभरी है। राज्य में भाजपा की बढते जनाधार से बौखलायी तृणमूल कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं में भय का माहौल बनाकर उन्हें रोकने का काम कर रही है। पूर्व विधायक नाईक ने कहा है कि बंगाल में शुरू हिंसाचार लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है। बंगाल में हो रहे हिंसाचार का हम सब निषेध कर हिंसा फ़ैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। निषेध प्रदर्शन में पूर्व नगर सेवक लीलाधर नाईक ,हनुमंत दलवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

महापौर बंगले के दो पेड़ ही नहीं इतिहास का गवाह गिरे – नरेश म्हस्के 

Aman Samachar

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तथ्यों पर मंगलवार को कार्यकर्ता मार्गदर्शन शिविर  – आनंद परांजपे

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

युवाओं को नौकरी का अवसर उपलब्ध करा रहा राकांपा का जॉब फेस्टिवल – अदिति तटकरे

Aman Samachar

कोरोना टीकाकरण केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब का फूल देकर महापौर ने किया स्वागत

Aman Samachar

भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू 

Aman Samachar
error: Content is protected !!