Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

यातायात नियमों का उलंघन करने वालों से यातायात पुलिस ने तीन दिन में वसूले 11 लाख रूपये दंड

ठाणे [ युनिस खान ] लोकल ट्रेन में आम यात्रियों को अनुमति नहीं होने से सड़क मार्ग से लोगों का अधिक आवागमन होने से सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ रही है। मोटर सायकिल से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मृत्यु हो रही है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान शुरू किया है। तीन दिनों में यातायात पुलिस ने 11 लाख 03 हजार 100 रूपये दंड वसूल किया है।

                   यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील ने बताया है कि मार्च 2021 से शुरू कोरोना की दूसरी लहर में लोकल ट्रेन में अत्यावश्यक सेवा कर्मियों के अलावा दुसरे लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है।  जिसके चलते लोग जो वाहन पाते हैं उसी से गंतव्य की यात्रा करा रहे है। बढ़ते वाहनों के चलते सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।  सड़क दुर्घटनाओं में 70 फीसदी दुर्घटनाएँ सिर्फ मोटर सायकिल व दोपहिया वाहनों से हो रही है।  इन दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मृत्यु मोटर सायकिल सवारों की हो रही है। दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।  इसके लिए जनजागरण के साथ पुलिस कार्रवाई कर रही है।  दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य है।  इसके लिए यातायात पुलिस ने आयुक्तालय क्षेत्र के 18 यातायात उप विभाग क्षेत्र में 18 , 19 व 21 जून को तीन दिवसीय कार्यवाई अभियान में 1889 दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 500 रूपये प्रत्येक के हिसाब से 9 लाख 34 हजार 500 रूपये दंड वसूल किया है। इसी तरह 843 चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई में सीट बेल्ट न लगाने पर 1 लाख 68 हजार 600 रूपये दंड वसूल किया है।  यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय कार्रवाई अभियान में 11 लाख 03 हजार 100 रूपये दंड वसूल किया है।  यातायात पुलिस उपायुक्त पाटील ने वाहन चालकों से खुद और सहयात्री के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का जय परशुराम सेना ने किया सत्कार 

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट करेंगे मोहब्बत रंग लायेगी

Aman Samachar

फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!