Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसटी बस हड़ताल से परेशान यात्रियों को आरटीओ ने उपलब्ध करायी निजी बस सेवा

भिवंडी [ युनिस खान ] एसटी महामंडल कर्मचारियों की बेमुदत हड़ताल का  5 दिन बाद भी कोई हल नहीं निकला है। एसटी बस सेवा बंद होने से यात्रियों का बुरा हल हो रहा है। भिवंडी में रजा अकादमी द्वारा त्रिपुरा की घटना को लेकर किए गए बंद के दौरान ऑटो रिक्शा चालक भी बंद में शामिल हो गए। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ठाणे आरटीओ ने भिवंडी शहर से कल्याण, ठाणे तक निजी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके लिए ठाणे आरटीओ के इस कार्य की सराहना की जा रही है।
        गौरतलब है कि एसटी महामंडल कर्मचारियों की हड़ताल विगत 5 दिनों से शुरू है। एसटी बसों की हड़ताल की वजह से यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रजा अकादमी द्वारा त्रिपुरा की घटना को लेकर आयोजित बंद से यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  बसों के साथ ऑटो रिक्शा बंद होने से लोगों को शहर के गंतव्य मार्गों सहित कल्याण, ठाणे आदि तक जाने में परेशानी बढ़ गयी है। यात्रियों को समस्या को देखते हुए परिवहन कार्यालय के अधिकारी भिवंडी शहर में यात्रियों की मदद के लिए आगे आए। ठाणे आरटीओ निरीक्षक दत्तात्रय खराडे के नेतृत्व में अधिकारियों ने निजी ट्रॅव्हल्स कंपनी की बस उपलब्ध कर एसटी स्टैंड से कल्याण तक मुफ्त बस सेवा शुरू की और ठाणे, मुलुंड तक जाने के लिए टीएमटी बस एसटी स्टैंड के पास रोककर सुबिधा दी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

 रेड लाइट एरिया में व्यक्ति ने की हवा में फायरिंग

Aman Samachar

गीता जयंती का वर्चुअल उत्सव , 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे http://hfn.link/gitajayanti  पर उपलब्ध 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

Aman Samachar

एबीएफआरएल के जयपोर ने अनोखे 24 कैरेट सोने के संपूर्ण पैठानी से प्रेरित होमवेयर कलेक्शन किया लॉन्च 

Aman Samachar

एक माह में राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जायेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

 एसआरसीसी चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में दानदाताओं व प्राप्तकर्ताओं की बैठक में बालिका हुई भावुक 

Aman Samachar
error: Content is protected !!