Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने गिफ्ट सिटी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग यूनिट का किया उदघाटन

भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक अब IFSC, GIFT सिटी में 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नेशनल बैंक, भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, गिफ्ट सिटी, गांधीनगर गुजरात में IFSC बैंकिंग यूनिट के साथ शुरू हो रहा है। इस शाखा का उदघाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्रीमती विभा एरेन, महाप्रबंधक, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग,  श्री बिनय कुमार गुप्ता, अंचल प्रबंधक, गुजरात और बैंकिंग क्षेत्र के अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

     पीएनबी ने बताया कि वह अपनी शाखा यहाँ इसलिए खोल रही हैं क्यों कि  गिफ्ट सिटी में कारोबार के लिए अपार संभावनाएं हैं। यह शाखा रोजमर्रा के बैंकिंग आवश्यकता से बाहर  ग्राहकों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करेगी, जो सीमा पार वित्तपोषण, वित्तीय उत्पाद तथा सेवाओं से संबंधित होगी।

    श्री गोयल ने आगे बताया कि इस शाखा के खुलने से हमारे ग्राहकों को  उपलब्ध विकल्पों का विस्तार करने में मदद मिलेगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार लेनदेन, विशेष रूप से वित्तपोषण, व्यापार और वैश्विक बाजारों में निर्बाध रूप से कार्य कर सकें।आईएफएससीए के अध्यक्ष श्री इंजेती श्रीनिवास ने इस नई शुरुआत के लिए पीएनबी को बधाई दी और इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं।प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा उपस्थित ग्राहकों को संबोधित किया गया|

      उन्होंने इस विशेष यूनिट द्वारा  सर्वोत्तम सेवाए दी जाएगी इसका आश्वासन दिया| उन्होंने बैंकिंग में अधिक सुगमता लाने के लिए ग्राहकों  द्वारा दिए गए सुझावों को भी नोट किया|

संबंधित पोस्ट

ठाणे लोकसभा क्षेत्र शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग की ओर से होली व सब ए बारात की शुभकामनाएं

Aman Samachar

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

बाइटएक्सएल ने टियर 2 और 3 शहरों में ‘फ्यूचर-रेडी’ टेक्नोलॉजी टैलेंट पूल के विकास के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

बिजली बिल सब्सिडी को लेकर पावरलूम मालिक संगठनों ने कपडा मंत्री से सहयोग की मांग की  

Aman Samachar

सिम्फ़नी को चौथी तिमाही में 64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!